ब्रेकिंग न्यूजशिक्षा

संबोधन बदलने भर से विकलांगों की चुनौतियां खत्म नहीं होंगीः जगदीश कुशवाहा

गाजीपुर। कोई भी विकलांग सामान्य व्यक्ति से वौद्धिकता, दृढ़ता, नैतिकता के मामले में अपेक्षाकृत कम नहीं होता लेकिन उसे खासकर सामाजिक चुनौतियां जरूर उद्वेलित करती हैं। तिरस्कार की। उपेक्षा की। अनदेखी की। अफसोस कि मौजूदा सरकार भी विकलांगों की संवेदना को नहीं समझ रही है। विकलांग की मूल आवश्यकता, सुविधा को नजरअंदाज कर रही है। दिव्यांग का संबोधन देने भर से विकलांग की चुनौतियां खत्म नहीं हो जातीं।

यह कथन सपा के पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा के हैं। बुधवार को मुहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित एमजेआरपी एकेडमी तिवारीपुर के सह संस्थापक रामजीत सिंह कुशवाहा की पांचवी पुण्यतिथि पर जय मां लक्ष्मी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित अशक्त एवं विकलांगों के लिए ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम में वह बोल रहे थे।

उनका कहना था कि विकलांगता अभिशाप नहीं बल्कि एक चुनौती हैं। उसे कोई भी विकलांग अपनी समझदारी, विवेक और हिम्मत से स्वीकार कर स्वयं को अपने सामाजिक जीवन के विकास की मुख्य धारा से जोड़ऩे में कामयाब हो सकता है। इस बात को साबित किया था स्व. रामजीत सिंह कुशवाहा ने। वह स्वयं विकलांग थे। इस लिए उन्हें एक विकलांग की जरूरत और मान-सम्मान का एहसास था। वह बराबर विकलांगों के साथ ही गरीब, असहाय की मदद करने के लिए तत्पर रहते थे। आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन समाज के प्रति सेवा भाव की जो सोच वह छोड़कर गए हैं। एमजेआरपी एकेडमी परिवार उनकी इस सोच को आगे बढ़ाने और उनके सपनों को पूरा करने में जुटा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केनरा बैंक मुहम्मदाबाद शाखा के प्रबंधक अशोक कुमार ने रामजीत सिंह कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी इसी प्रकार ट्रस्ट जरूरतमंदों की सेवा में जुटा रहेगा। रामजीत सिंह कुशवाहा के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर मिर्जा अशफाक बेग, सरफराज बेग ग्राम प्रधान तिवारीपुर मनोज यादव, अलगू कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, सुरेश शर्मा, नन्हे कुशवाहा, शिव मोहन यादव, कमलेश कुशवाहा, दीपक, पंकज, पवन, राजन, सूर्यनाथ, अशोक, सुभाष चंद्र, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा समस्त परिवारजन समेत विद्यालय परिवार और तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संचालन ट्रस्ट के चेयरमैन वीरेंद्र कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में रामजीत सिंह कुशवाहा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

यह भी पढ़ें–…तब भाजपा को अपने दिल में नहीं उतारे हैं अवधेश !

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker