महिलाएं बनाएंगी फिर भाजपा की सरकारः दर्शना सिंह

गाजीपुर। भाजमा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह का कहना है कि प्रदेश की महिलाओं को स्वावलंबी, सुरक्षित बनाने का काम भाजपा सरकार की है और महिलाएं ही भाजपा की सरकार बनवाएंगी।
अवध पैराडाइज वंशीबाजार में रविवार को महिला मोर्चा के जिला सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दस लाख स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक लाख महिलाओं के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त की है। गांव-गांव में मजबूत बैंकिंग व्यवस्था के लिए प्रदेश मे 56 हजार बीसी सखियों को जिम्मेदारी सौप कर उनके लिए निर्धारित मानदेय की व्यवस्था दी है। समाज में बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए भाजपा सरकार समर्पित होकर कार्य की है। महिलाएं परिवार के निर्माण और राष्ट्र को मजबूती प्रदान करने में अपना अतुलनीय सहयोग प्रदान करती हैं। भाजपा महिला मोर्चा विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका के साथ पुनः प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने के लिए कमर कस कर तैयार है।
दर्शना सिंह ने कहा कि गाजीपुर वीर उर्वरा भूमि है, जो देश और समाज के प्रति महान विभूतियों और सेनानियों को राष्ट्र के प्रति समर्पित किया है। भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि आजादी के बाद महिलाओं की दशा और दिशा के लिए भाजपा ने सकारात्मकता के साथ प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं शक्ति का स्रोत हैं। नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सरकार की हर योजना से महिलाओं को लाभ मिला है।
सम्मेलन के प्रारंभ में मुख्य अतिथि दर्शना सिंह को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया गया। सम्मेलन की शुरूआत भाजपा महामनिषियों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवंर पुष्पार्चन के साथ वंदेमातरम गायन से हुई। अंत में सरोज मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
सम्मेलन में रूद्रा पांडेय, पूनम मौर्या, साक्षी श्रीवास्तव, रंजू शर्मा, मीरा श्रीवास्तव, शीला सोनकर, आभा राय, किरन सिंह, रीना पासी, सरोज भारती, माया सिंह, कल्पना गुप्ता, पूजा गुप्ता, नीलम सिंह, रम्भा राय, लालमुनी गोंड, गुड्डी पांडेय, रीमा खरवार, सुनीता सिंह, शुभा राय, कंचन गिरि, सरस्वती पाठक, प्रियंका मिश्रा, रीना सिह, कल्पना कुशवाहा सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साधना राय तथा संचालन महामंत्री माया सिंह ने किया।