[the_ad_group id="229"]
खेलब्रेकिंग न्यूज

देवकली के लाल ने शॉट पुट में बनाया प्रदेश का नया रिकार्ड

देवकली (गाजीपुर)। मुजफ्फर नगर में रविवार से शुरू हुई दो दिवसीय चौथी यूथ राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले ही दिन शॉट पुट (गोला फेंक) स्पर्धा में देवकली के लाल आकाश यादव ने नया रिकार्ड बनाया। आकाश ने 19.34 मीटर गोला फेंक कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। अब तक यह रिकार्ड रामचंद्र यादव के नाम था। वह साल 2016 में 19.07 मीटर के रिकॉर्ड बनाए थे।

आकाश यादव देवकली के आनंद यादव के सुपुत्र हैं। बचपन में ही मां के प्यार से वंचित आकाश नित नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। उनकी दिली ख्वाहिश शॉट पुट में अंतर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने की है। वर्तमान में वह आर्मी इंस्टीट्यूट पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इस रिकॉर्ड जीत पर  उनके गृह जनपद गाजीपुर के लोग उत्साहित और गौरवान्वित हैं।

आकाश यादव की इस उपलब्धि पर उनके कोच सूबेदार राकेश रावत, गाजीपुर एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, वरिष्ठ संयुक्त सचिव डॉ. रूद्रपाल यादव, उपाध्यक्ष प्रमिला यादव सहित खेल प्रेमा दिवाकर यादव, राजेश यादव, कन्हैया,  डॉ. उमेश, पत्रकार अशोक कुशवाहा, नरेंद्र कुमार मौर्य, प्रभुनाथ पांडेय, अरविंद लाल श्रीवास्तव, अवधेश मौर्य, सोनू वर्मा, अर्जुन पांडेय, विशाल वर्मा, सोनू तिवारी, दयाराम गुप्त आदि ने उन्हें और उनके पिता आनंद यादव को इस उपलब्धि पर ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां दी है।

यह भी पढ़ें–महिलाएं बनवाएंगी भाजपा की सरकार

 ‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button