अपराधब्रेकिंग न्यूज
चार पहिया वाहन के धक्के से साइकिल सवार युवक की मौत

बाराचवर (गाजीपुर)। चार पहिया वाहन के धक्के से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसा करीमुद्दीनपुर थाने के भरौली कला गांव के सामने शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। मृत युवक राजू राम (36) उसी क्षेत्र के लठठूडीह गांव का रहने वाला था। वह पेशे से राज मिस्त्री था।
राजू राम अपनी बहन की ससुराल संवरूपुर जिला बलिया गया था। लौटते वक्त भरौली कला गांव के सामने उसकी साइकिल में टक्कर मार कर चार पहिया वाहन आगे निकल गया। चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजू कुछ दूर फेंका गया। उसे सीएचसी मुहम्मदाबाद पहुंचाया गया लेकिन जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान रात 11 बजे उसका दम टूट गया। राजू राम के दो पुत्र कमलेश (8) तथा अखिलेश (6) एवं पुत्री सीमा (3) है। पत्नी विमली देवी की चित्कार से सबकी आंखें नम हो जा रही हैं।
यह भी पढ़ें–मनोज सिन्हा के प्रवास का अंतिम दिन
‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें’
[the_ad_group id="230"]