अपराधब्रेकिंग न्यूज

दहेज खातिर घोंट दिया गला, पति-ननद और जेठानी नामजद

गाजीपुर। दहेज लोभियों ने विवाहिता को गला घोंट कर मार डाला। इस आशय की एफआईआर मुहम्मदाबाद कोतवाली में बुधवार को दर्ज हुई। मामला हाटा गांव का है। विवाहिता अंजू यादव (24) का मायका करीमुद्दीनपुर थाने के कुशहां (डेहमा) था। उसके पिता अशोक यादव की ओर से दर्ज एफआईआर में अंजू के पति अनिल यादव, बड़ी ननद बिंदू देवी और जेठानी दुर्गा देवी नामजद है। अंजू की शादी 23 मई 2019 को हुई थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में बोलेरो गाड़ी की मांग शुरू हो गई थी। इसके लिए अंजू को प्रताड़ित किया जाने लगा। अंजू अपनी व्यथा मायके वालों को बताती थी। उसी क्रम में बुधवार की रात उसका गला घोंट दिया गया और आत्महत्या का रूप देने के लिए घर के बॉथरूम की छत से फांसी के फंदे पर लटका दिया गया।

उधर ससुरालियों का कहना है कि परिवार के अन्य सदस्य तड़के धान की रोपाई के लिए गए थे। लौटे तो अंजू बॉथरूम की छत से फांसी के फंदे पर लटक रही थी। वह खुद को अकेले पाकर फांसी लगा ली थी। एसएचओ मुहम्मदाबाद अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में हकीकत सामने आएगी। नामजद अभियुक्तों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें–अरे! प्रमुख पति के विरुद्ध तहरीर

‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें’

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker