मुख्यमंत्री का कुल 1.40 घंटे का रहेगा प्रवास

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 20 सितंबर को प्रस्तावित गाजीपुर कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट प्रशासन को मिल गया है। उसके मुताबिक मुख्यमंत्री का गाजीपुर में कुल 1.40 घंटे का प्रवास रहेगा।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर वाराणसी पुलिस लाइन से उड़ कर सुबह सैदपुर बाइपास पर बने हेलीपैड पर 10.55 बजे उतरेगा। उसके बाद वह कार से जनसभा स्थल टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर 11 बजे पहुंचेंगे। जहां विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास और कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर 12.30 बजे वह हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। 12.35 बजे उनका हेलीकॉप्टर मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) के लिए उड़ जाएगा।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को रविवार की देर शाम अंतिम रूप दिया गया। दोपहर में प्रभारीमंत्री आनंद श्वरूप शुक्ल कार्यक्रम स्थल का जायजा लिए और अधिकारियों को आवश्यक निर्देस दिए। उनेक साथ भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, प्रदेश कर्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी राय आदि भी थे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए अगल-बगल के जिलों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है।