[the_ad_group id="229"]
अपराधब्रेकिंग न्यूज

बुजुर्ग की हत्या कर भागा सिरफिरा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

गाजीपुर। अपने ही गांव महरुपुर के बुजुर्ग मुश्ताक खां (70) का अकारण कत्ल कर भागा सिरफिरा युवक असरफ खां आखिर मुहम्मदाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसे पुलिस कप्तान रामबदन सिंह ने शुक्रवार की दोपहर मीडिया के सामने पेश किया।

उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे सलेमपुर के पास बालापुर मोड़ से एसएचओ मुहम्मदाबाद अशोक मिश्र ने मय टीम असरफ को गिरफ्तार किया। असरफ के कब्जे से कत्ल में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हो गया।

कत्ल बीते 27 सितंबर की दोपहर में हुआ था। मुश्ताक खां गांव के पूर्व ग्राम प्रधान शकील रजा के दरवाजे पर अखबार पढ़ रहे थे। उसी बीच असरफ साइकिल से उनके करीब पहुंचा था और चाकू से उनके सीने और गर्दन सहित कई जगह ताबड़तोड़ प्रहार कर अपनी साइकिल से भाग गया था। लहूलुहान मुश्ताक को लोग सीएचसी मुहम्मदाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। असरफ शुरू से सिरफिरा था। उससे आजिज आकर उसकी पत्नी कई साल पहले ही छोड़ कर मायके चली गई थी। वह इधर-उधर घुमता रहता था।

यह भी पढ़ें— हद है! गुरुजी ढिशुम-ढिशुम

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button