[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजशिक्षासांस्कृतिकसाहित्य

साहित्य चेतना समाज की प्रतियोगिताओं की तिथि घोषित

गाजीपुर। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था साहित्य चेतना समाज की प्रतियोगिताएं पांच दिसंबर से शुरू होंगी। इस आशय का निर्णय संस्था की रायगंज स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में हुआ।

तय कार्यक्रम के मुताबिक पहले दिन हिंदी माध्यम जबकि 12 दिसंबर को अंग्रेजी माध्यम की विचार-अभिव्यक्ति प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का समय तथा स्थल सुबह दस बजे न्यू होराइजन एकेडमी तुलसी सागर के सभागार होगा।

उसके बाद चित्रकला प्रतियोगिता 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे आदर्श इंटर कॉलेज महुआबाग में होगी। गणित,सामान्य ज्ञान एवं निबन्ध प्रतियोगिता 26 दिसंबर को आदर्श इंटर कॉलेज महुआबाग एवं श्री शिवकुमार शास्त्री इंटर कॉलेज जंगीपुर में होंगी। गणित,सामान्य ज्ञान एवं निबन्ध प्रतियोगिता इन दो केन्द्रों पर क्रमशः सबह 11 तथा दोपहर एक बजे एवं शाम ढाई बजे होगी। आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।

इन प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को जनवरी 2022 में आयोजित होने वाले संस्था के 37वें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह  (चेतना महोत्सव) में स्मृति-चिह्न व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में डॉ. रविनंदन वर्मा, विंध्याचल यादव, इं. संजीव गुप्त, दिग्विजय उपाध्याय, शशिकांत राय, राजीव मिश्र, हीरा राम गुप्त आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अमर नाथ तिवारी अमर एवं संचालन प्रतियोगिता प्रभारी प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

यह भी पढ़ें–भाषा की शुद्धता के आग्रही थे हृदयेशजी

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button