अपराधब्रेकिंग न्यूज

आशिकी में नाकाम किशोर ने लगा दी गंगा में छलांग

गाजीपुर। आशिकी में निराश किशोर ने गंगा में छलांग लगा दी। वाकया जमानियां के पक्का पुल पर ऐन दीपावली पर्व के दिन गुरुवार की देर शाम  हुआ। शुक्रवार की सुबह गोताखोरों और जाल के जरिये उसकी तलाश शुरू हुई लेकिन शाम तीन बजे एसएचओ जमानियां से अपडेट लिए जाने तक उसका पता नहीं चला था। किशोर अमित सिंह (14) पुत्र जय सिंह कुशवाहा दिलदारनगर का रहने वाला है और वाराणसी के लिटिल फ्लावर स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है।

दीपावली की छुट्टी पर  गांव के लिए चला था। ट्रेन से दिलदारनगर के बजाए जमानियां स्टेशन पर उतरा और ऑटो रिक्शा पकड़ कर गंगा पुल के रास्ते पर उतर गया। पुल पर पहुंच कर अपना बैग, फोन रखकर सीधे गंगा में छलांग लगा दिया। उस दौरान फोर्स में भर्ती की तैयारी में दौड़ लगा रहे इलाकाई युवकों की नजर उसकी हरकतों पर पड़ी। युवकों ने इसकी सूचना पीआरबी-112 को दी। उसके मोबाइल फोन, आधार कार्ड के जरिये उसकी पहचान हुई। उसके बैग में सुसाइड नोट भी मिला। उससे पता चला कि आशिकी में निराश होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया है।

आखिर वह किससे मुहब्बत करता था। उसकी मुहब्बत परवान क्यों नहीं चढ़ी। इन सवालों पर नाबालिग का हवाला देते हुए एसएचओ जमानियां संपूर्णानंद राय ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। हालांकि यह जरूर बताए कि अमित की आशिकी से उसके घरवाले भी बाखबर थे।

यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधान का कुनबा और बेशुमार दौलत

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker