अपराधब्रेकिंग न्यूज

महिला का कत्ल! ग्राम प्रधान जेठ सहित आठ नामजद

भांवरकोल (गाजीपुर)। एक महिला के कत्ल की खबर मिली है। साक्ष्य मिटाने की कोशिश में गंगा में प्रवाहित किए गए उसके शव को बरामद कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजी है। साथ ही मृत महिला गुड्डन (28) के पिता सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर ससुराल के आठ लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। उनमें महिला का जेठ महिपाल सिंह भी शामिल है। वह अपने गांव जगदीशपुर का प्रधान है। एसओ भांवरकोल बागिश विक्रम सिंह का कहना है कि अभियुक्त शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। मृत महिला के पति नीरज सिंह की चार साल पहले ही मौत हो चुकी है। महिला की दो मासूम पुत्रियां और एक पुत्र है।

मृत महिला गुड्डन के पिता ने अपनी तहरीर में हत्या के कारण का जिक्र नहीं किया है। उन्होंने बताया है कि सोमवार की रात गुड्डन की ससुराल से फोन पर बताया गया कि गुड्डन ने फांसी लगा ली है। उसके बाद ससुरालियों ने उसका शव भी आनन-फानन में गंगा में प्रवाहित कर दिया। जब वह पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि गुड्डन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। तब शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस बीरपुर घाट से गंगा में जाल डलवा कर शव बरामद की। मृत गुड्डन का मायका बलिया जिले के गांव मेङररा कला थाना नरहीं में था। उसकी शादी साल 2011 में हुई थी।

यह भी पढ़ें–दुस्साहसः बाइक सवार लुटेरे…

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker