ब्रेकिंग न्यूजसख्शियत
सिकंदरपुर की निवर्तमान ग्राम प्रधान का निधन, अंतिम यात्रा में पहुंचे हजारों

गाजीपुर। करंडा ब्लाक की सिकंदरपुर निवर्तमान ग्राम प्रधान कुंती देवी (77) का बुधवार की सुबह निधन हो गया। उनका दाह संस्कार गांव के ही गंगा घाट पर हुआ। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल थे। उनमें आम से लेकर खास थे। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र पूर्व प्रधान राजेश सिंह गुड्डू ने दी।
कुंती देवी को दो सप्ताह पहले अचानक ब्रेन स्ट्रोक के बाद कोमा में चली गईं थीं। वाराणसी में उनकी सर्जरी भी हुई लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। उसके बाद उनको घर ले आया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। कुंती देवी ग्राम प्रधान पद पर रहते काफी लोकप्रिय हुईं। कई सरकारी योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए उनको कई बार सम्मनित होने का भी गौरव मिला था। वह रिश्ते में जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह की मामी लगती थीं।
यह भी पढ़ें–…और दुस्साहस ऐसा
‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें