धरम-करमब्रेकिंग न्यूजशासन-प्रशासन

मनोज सिन्हा अपने गांव के राम-जानकी मंदिर में किए पूजन

गाजीपुर। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा दूसरी बार रविवार को गाजीपुर आए। अपने गृह जिला में उनका यह आगमन भी पहले से तय था।

वाराणसी से सिधौना के रास्ते सुबह करीब पौने 11 बजे गाजीपुर की सीमा में प्रवेश किए। जिला मुख्यालय स्थित शास्त्री नगर में अपने निजी आवास पर कुछ देर रुकने के बाद वह मुहम्मदाबाद के लिए रवाना हुए और वहां सोमेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किए। उसके बाद वह अपने पैतृक गांव मोहनपुरा पहुंचे और आवासीय परिसर में स्थित राम-जानकी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किए और कुछ देर विश्राम के बाद जिला मुख्यालय लौटकर दोबारा शास्त्री नगर के अपने आवास पर पहुंचे। कुछ देर रुके। उसके बाद रात पौने आठ बजे वाराणसी रवानगी के विए अपना आवास छोड़ दिए।

इसके पहले शुक्रवार को भी श्री सिन्हा गाजीपुर आए थे। तब वह वाराणसी से चंदौली होते हुए जमानियां के रास्ते गाजीपुर में प्रवेश किए थे। तब महेवां में महेश्वरनाथ, ढढ़नी के चंडी माई, करहियां में मां कामाख्या, सुहवल में महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किए थे। रास्ते में शहीद कर्नल एमएन राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए थे। फिर जिला मुख्यालय पर आकर अपने निजी आवास में कुछ देर विश्राम के बाद वाराणसी लौट गए थे।

दोनों दिन गाजीपुर आगमन पर मनोज सिन्हा प्रटोकॉल का पूरा ख्याल रखे। अलबत्ता उनको चाहने वाले जरूर उन्हें अपना चेहरा दिखाने की होड़ में लगे रहे। उनके लिए पुष्पवर्षा कर हर-हर महादेव के नारे भी लगाते रहे।

…पर सपा को घोर आपत्ति

मनोज सिन्हा के आगमन और केंद्रीय मंत्री डॉ.संजीव बलियान की गाजीपुर में भाजपा के चुनाव अभियान में हिस्सेदारी पर सपा को घोर आपत्ति है। पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त को इस आशय की चिट्ठी भेजी। चिट्ठी में उन्होंने कहा है-जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, जो गाजीपुर के मूल निवासी हैं। गाजीपुर उनकी कर्म भूमि है। वहां से पूर्व सांसद भी रहे हैं। मंदिर दर्शन के बहाने चार-पांच दिन से गाजीपुर में जमे हुए हैं। संवैधानिक पद पर रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन पर अंकुश लगाया जाना पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव के लिए नितांत आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री डॉ.संजीव बलियान गाजीपुर के जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में डेरा जमाकर शासन-प्रशासन को प्रभावित कर चुनाव में बाधा पहुंचा रहे हैं। गाजीपुर का जिला प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है, जिससे निष्पक्ष चुनाव संपन्न होना कतई संभव नहीं। सपा जिलाध्यक्ष ने अपनी चिट्ठी के आखिर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से इस मामले में वैधानिक कार्रवाई का आग्रह किया है। मालूम हो कि भाजपा नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री डॉ.संजीव बलियान को गाजीपुर का चुनाव प्रभारी बनाया है और वह 22 फरवरी से गाजीपुर में कैंप कर रहे हैं।

…और सपा जिलाध्यक्ष को ट्रोल कर रहे भाजपाई

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को चिट्ठी को लेकर भाजपाई सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव को सोशल मिडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रमोद वर्मा ने अपने फेसबुक हैंडल से पोस्ट किया है-जय हो विकास पुरुष की। सपा से डर इतना कि मनोज सिन्हा का पूजा पाठ करना भी उनकी हार का कारण बन सकता है। ये है गाजीपुर का विकास करने वाले की धमक। फेसबुक यूजर दीपक सिंह लिखते हैं कि मनोज सिन्हा के पूजा पाठ करने पर आपत्ति जताने वाली सपा अगर सत्ता में आ गई तो आम हिन्दुओं के साथ क्या करेगी ? ये नई नहीं वही सपा है। कमोवेश ऐसी ही टिप्पणियां अन्य की भी हैं।

यह भी पढ़ें–भाजपा नेता की मांग

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker