ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

मंत्री के समर्थन में घर-घर वोट मांगे चेयरमैन दंपति

गाजीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में सपा अपने वैश्य नेता जैकिशुन साहू को उतार कर अपनी ओर से भाजपा के वैश्य वोट बैंक में सेंधमारी की पूरी रणनीति बना ली है। संभवतः भाजपा को अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी की इस रणनीति का अंदाजा मिल गया है और अपने वैश्य वोट बैंक की किलेबंदी में जुट भी गई है।

गाजीपुर नगर में भाजपा के इस मोर्चे को नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने संभाल लिया है। भाजपा के लिए गाजीपुर नगर में वैश्य समाज के वह प्रमुख राजनीतिक चेहरा माने जाते हैं। श्री अग्रवाल अपनी पत्नी नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल संग गुरुवार से लगातार दो दिन घर-घर जनसंपर्क किए। उस दौरान पार्टी उम्मीदवार डॉ. संगीता बलवंत सहित पार्टी के अन्य वैश्य नेता, कार्यकर्ता भी उनके साथ थे। उनका यह जनसंपर्क अभियान पार्टी के शक्ति केंद्र रायगंज एवं विशेश्वरगंज इलाके में चला।

इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि दोहरे इंजन वाली सरकार जरूरतमंदों को दोहरे लाभ का एक अद्भुत उदाहरण दी है। गरीबों के उत्थान हेतु मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री आवास, निःशुल्‍क गैस कनेक्‍शन, शौचालयों का निर्माण, किसान सम्मान निधि सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

योगी सरकार की कानून व्यवस्था की चर्चा के क्रम में उनका कहना था कि प्रदेश में एक वक्त ऐसा भी था जब केवल गुंडों एवं माफिया का राज चलता था लेकिन अब सभी माफिया, गुंडे सलाखों के पीछे हैं या प्रदेश छोड़ चुके हैं। इसके साथ ही अग्रवाल दंपति ने भाजपा के लिए आशीर्वाद एवं समर्थन का आग्रह करते हुए कहा कि प्रदेश को अमन-चैन के साथ तरक्की और खुशहाली की राह पर ले जाने के लिए जरूरी है कि प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाई जाए।

इसीक्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय हरिहर पैलेस में नगर मंडल की बैठक हुई। उसमें नगर मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सभासद आदि ने हिस्सेदारी की। इस मौके पर चुनाव अभियान को लेकर चर्चा हुई। नगर क्षेत्र के सभी 15 शक्ति केंद्रों पर पन्ना प्रमुख एवं बूथ समिति सदस्यों के प्रस्तावित सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को अलीगढ़ के विधायक अनिल पारासर, प्रवासी अरूण कुमार पांडेय एवं वरिष्ठ नेता निर्गुण दास केशरी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुनील गुप्त एवं संचालन रासबिहारी राय ने किया।

बैठक में सभासद अमरनाथ दूबे, अर्जुन सेठ, समरेंद्र सिंह, विनोद कुशवाहा, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष नीरज कुमार मानू, नंदू कुशवाहा, अभिनव सिंह, जावेद अहमद, श्याम चौधरी, बबलू जायसवाल, रेनू गुप्ता, लाले यादव, अनिल वर्मा, कमलेश बिंद, अशोक मौर्य, ओमप्रकाश वर्मा, अजय राय दारा, सोमेश मोहन राय, संजय कुमार, कुंवर बहादुर सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, रूपक तिवारी, संजय राम, सुशील वर्मा, दिग्विजय पासवान, विनोद गुप्ता, रूपेश सिंह, बंगाली वर्मा, सुधीर मिश्र आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें–भाजपा नेता की मांग

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker