अपराधब्रेकिंग न्यूज

गवना के दो माह बाद ही जिंदा जली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप

गाजीपुर। गवना के दो माह बाद ही विवाहिता की रहस्यमय स्थिति में जलने से मौत हो गई। घटना जमानियां कोतवाली के हरपुर गांव की है। इस मामले में मृत विवाहिता उषा देवी (28) के भाई विकास सिंह ने उसके पति रामदुलार सिंह जेठ रामाशीष सिंह तथा जेठानी कंचन सिंह के विरुद्ध दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। उषा का मायका बक्सर (बिहार) जिले के अरियांव गांव में था।

एफआईआर के मुताबिक उषा की शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे थे। गवना के बाद भी दहेज में सोफा, टीवी, जेवर तथा पांच लाख नकद की मांग की जा रही थी। उनके लिए ताने के साथ ही उसे प्रताड़ित भी किया जा रहा था।

उषा के भाई के अनुसार उसके घर सूचना मिली कि बहन आग लगा कर खुदकुशी कर ली है लेकिन जब घर के लोग मौके पर पहुंचे तो उसे जिंदा जलाने का शक हुआ। उधर ससुरालियों का कहना है कि उषा खुद आग लगा ली थी।

एसएचओ जमानियां संपूर्णानंद राय ने बताया कि महिला दोपहर में जली थी। ससुराल वाले उसे बीएचयू ले गए थे। जहां रात में उसकी मौत हो गई। महिला का पति गुजरात में किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है। सूचना मिलने पर वह लौट रहा है।

यह भी पढ़ें—…और भाजपा नेता बोले

‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें’

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker