ब्रेकिंग न्यूजशासन-प्रशासन

मनोज सिन्हा जमानियां के प्रमुख मंदिरों में किए दर्शन-पूजन

गाजीपुर। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा वाराणसी से चंदौली के रास्ते शुक्रवार की दोपहर अपने गृह जिला गाजीपुर पहुंचे और जमानियां क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में विधिवत दर्शन-पूजन किए। इस मौके पर अपने प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखे।

उनका काफिला दोपहर 12 बजे जमानियां क्षेत्र में गाजीपुर की सीमा में प्रवेश किया। सबसे पहले वह महेंवा के महेश्वर नाथ मंदिर में पहुंचे। वहां रुद्राभिषेक किए। उसके बाद ढढ़नी आकर मां चंडी देवी का दर्शन-पूजन किए। फिर शाम करीब पौने तीन बजे करहियां कामाख्या धाम पहुंचे। मुख्य पुजारी आकाश राज तिवारी ने उन्हें विधिवत दर्शन-पूजन कराया।

उसके बाद वह रेवतीपुर स्थित मां भगवती के मंदिर में दर्शन-पूजन किए। फिर वह जिला मुख्यालय के लिए चले। रास्ते में डेढ़गांवा में शहीद कर्नल एमएन राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए और सुहवल में रुक कर महादेव मंदिर में मत्था टेके। जिला मुख्यालय पर आकर अपने परम शुभेच्छु मारकंडेय सिंह के गौसाबाद स्थित आवास पर पहुंचकर परिवारीजनों से मिले। फिर कुछ देर के लिए अपने आवास शास्त्रीनगर (सिकंदरपुर) में रुके। उसके बाद देर शाम करीब सवा सात बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए।

जमानियां क्षेत्र में श्री सिन्हा को चाहने वाले रास्ते भर जगह-जगह रोक कर माल्यार्पण किए। स्वागत में कई जगह हर-हर महादेव के नारे भी लगे।

…जब मनोज सिन्हा की गाड़ी पिलर से टकराई

वाराणसी से अपने गृह जिला गाजीपुर आते वक्त शुक्रवार की सुबह मनोज सिन्हा की गाड़ी राजघाट पुल के ढलान पर लगे लोहे के पिलर से टकरा गई। संयोग रहा कि गाड़ी की रफ्तार कम होने से श्री सिन्हा को खरोंच तक नहीं आई जबकि गाड़ी का बांया हिस्सा क्षतीग्रस्त हो गया और गाड़ी का एक पहिया पंचर हो गया। वीवीआईपी के गाड़ी के साथ हुए इस हादसे को देख पड़ाव चौराहे पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही मौके की ओर लपके। उसी बीच सीओ अनिल राय तथा एसएचओ मुगलसराय बृजेश तिवारी भी सदलबल मौके पर पहुंच गए। उसके बाद श्री सिन्हा काफिले की दूसरी गाड़ी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें–…जब मंत्रीजी थाने में पहुंचे

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker