ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

पंजाब में मोदी की सुरक्षा की बदइंतजामी पर उबले भाजपाई

गाजीपुर। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की बदइंतजामी पर भाजपाइयों में उबाल है। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंक कर अपना गुस्सा जताए। भाजयुमो के लोगों ने मशाल जलूस निकाला।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को पंजाब के फिरोजपुर में रोक कर उनके जीवन सुरक्षा को चुनौती देना कांग्रेस को बहुत महंगा साबित होगा। नैतिक निकृष्टता की हद पार करके समाजिक मूल्यों की सदैव अनदेखी करने वाली कांग्रेस का स्तर इस हद तक गिर चुका है। यह अब पता चला है। नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने कहा कि शुरू से तुष्टीकरण और आतंकवाद की पोषक रही कांग्रेस से इससे ज्यादा की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है।

पार्टी के नंदगंज मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा एवं देवकली मंडल अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी के नेतृत्व मे नंदगंज में चोचकपुर तिराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला फूंका गया। इस दौरान कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। वह पंजाब में कांग्रेस सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन की मांग भी किए। पुतला फूंकने वालों मेंर जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, रूद्रा पांडेय, तेरसू यादव, दिलीप गुप्त, केपी गुप्त, भानु प्रताप जायसवाल, रविंद्र श्रीवास्तव, कमलेश पाण्डेय, जगदीश चौहान, अखिलेश कुशवाहा, रविंद्र सिंह, धीरेंद्र पांडेय, महेंद्र प्रजापति, ऋषिकेश सिंह, हवलदार चौहान आदि थे।

भाजयुमो के कार्यकर्ता भाजपा के नगर कार्यालय टैक्सी स्टैंड से मशाल जुलूस निकाले जो विशेश्वरगंज, महुआबाग होते हुए मिश्रबाजार स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गया। जुलूस में शामिल लोग प्रधानमंत्री का अपमान-नहीं सहेगा हिंदुस्तान, चरणजीत सिंह चन्नी मुर्दाबाद, पंजाब सरकार बर्खास्त हो के नारे लगा रहे थे और नारे लिखी तख्तियां लिये थे।

जुलूस का नेतृत्व मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला सहित महामंत्री अविनाश सिंह, विवेकानंद राय आदि कर रहे थे। जुलूस में भाजपा के प्रवीण सिंह, अच्छे लाल गुप्त, रामनरेश कुशवाहा, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, योगेश सिंह, रासबिहारी राय,सुनिल गुप्त, कार्तिक गुप्त, गोपाल राय, हर्षित सिंह, गौरव श्रीवास्तव, अजीत सिंह, राजकुमार सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, साधना राय, कल्पना कुशवाहा, नंदू कुशवाहा, संतोष जायसवाल, कुंवर बहादुर सिंह आदि भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें–विधायक का पुत्र मोह !

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker