ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

भाजयुमो: पूर्व फौजियों का सम्मान, तिरंगा यात्रा

गाजीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से अमृत महोत्सव के तहत गुरुवार को पूर्व फौजियों को सम्मानित किया गया और तिरंगा यात्रा निकाली गई।

सिटी रेलवे स्टेशन से निकली तिरंगा यात्रा विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार, महुआबाग, कचहरी, लंका होते हुए छावनी लाइन स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गई। सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है और आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी अमृत महोत्सव मना रही है। सभा में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत होकर देश के लिए अपना जीवन प्रदान करने को भी बराबर तत्पर रहते हैं।

इस मौके पर पूर्व फौजी तारकेश्वर सिंह, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, मनोज गुप्त, शिवाजी मौर्य आदि को प्रशस्ति पत्र के साथ अंगवस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया गया।

तिरंगा यात्रा की अगुवाई भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला ने किया। उसमें जिला उपाध्यक्ष गुड्डू राजभर, अमरनाथ शर्मा, ऋषभ राय तथा दिनेश यादव, जिला मंत्री प्रीति गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत अग्रहरि, मनीष तिवारी, श्रवण सिंह, गौरव श्रीवास्तव, शिवम राय, नंदलाल यादव, शुभम विश्वकर्मा, दीपक लाल श्रीवस्तव, संतोष सिंह, राकेश राजभर, विजय राजभर, सुनील चौधरी, अरविंद आदि शामिल रहे। सभा का संचालन अविनाश सिंह ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक हर्षित  सिंह ने आभार जताया।

यह भी पढ़ें—सिंचाई कर्मी खफा

‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें’

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker