ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

सपा विधायक डॉ.बीरेंद्र यादव का सूपड़ा साफ!

गाजीपुर। लगता है सपा विधायक डॉ.बीरेंद्र यादव के सियासी दिन ठिक नहीं चल रहे हैं। जिला पंचायत चेयरमैन चुनाव में पार्टी की करारी हार को लेकर वह पार्टी कार्यकर्ताओं के निशाने पर हैं और सोशल मीडिया में ट्रोल हो ही रहे हैं कि अब ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में उनके अपने विधानसभा क्षेत्र जंगीपुर के ब्लॉक बिरनो, मरदह ब्लॉक में पार्टी का पूरी तरह सफाया हो गया है।

बिरनो ब्लॉक में भी सपा उम्मीदवार जितेश यादव एकतरफा मुकाबले में भाजपा के राजन सिंह से हार गए। हार का फासला पूरे 71 वोटों का रहा। जितेश यादव मात्र छह और 77 वोट राजन सिंह के खाते में आए। उधर मरदह में सपा के विजय यादव भी भाजपा की सीता सिंह से हार गए। हालांकि भाजपा की ओर से खड़ी की जाती रहीं तमाम बाधाओं के बावजूद विजय यादव अकेले अपने बूते कांटे की टक्कर दिए और आखिर में मात्र पांच वोटों से पिछड़ गए। सीता सिंह को कुल 47 वोट मिले जबकि विजय यादव की झोली में 42 वोट आए।

जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में सदर, रेवतीपुर तथा जमानियां ब्लॉक का भी आंशिक हिस्सा आता है। सदर ब्लॉक में भाजपा की नवनिर्वाचित प्रमुख ममता यादव विधायक डॉ.बीरेंद्र यादव के ही करीबी राजदेव यादव की पत्नी हैं। एकदम आखिरी दौर में वह भाजपा में पलटी मारी थीं और उनकी जीत भाजपा के खाते में चली गई। लाज बचाने के लिए सपा ऐन नामांकन के दिन मोहरा देवी प्रजापति का बतौर पार्टी उम्मीदवार जैसे-तैसे नामांकन कराई। जाहिर है भाजपा से सीधी लड़ाई में वह अपनी औपचारिक मौजूदगी दर्ज कराने से ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई। उधर रेवतीपुर में भाजपा के अभिजात राय राहुल पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे।

रही बात जमानियां ब्लॉक की तो वहां सपा की मनीषा कुशवाहा की जीत हुई है लेकिन एक लिहाज से देखा जाए तो इस जीत का श्रेय पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को जाता है। मनीषा कुशवाहा को जहां 67 वोट मिले। वहीं उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूनम तिवारी को 59 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। पूर्व मंत्री को अपने विधानसभा क्षेत्र जमानियां के भदौरा ब्लॉक में भी बड़ी कामयाबी मिली। सपा प्रत्याशी नरगिस खान को 82 वोट मिले वहीं भाजपा की रीना सिंह 31 वोट पर ही रह गई। सियासी हलके में जहां जमानियां और भदौरा ब्लॉक में सपा की जीत को पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह की बुलंदी का नतीजा बताया जा रहा है वहीं भाजपा विधायक सुनीता सिंह के राजनीतिक अवसान से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें—सपा विधायक की करीबी को भाजपा का टिकट

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker