[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

भाजपा की शानदार जीत, सपा अपनी आधी हिस्सेदारी गवांई

गाजीपुर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जहां सपा अपना बहुत कुछ खो दी वहीं भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई। पिछले चुनाव में सपा का दस ब्लॉकों पर कब्जा हुआ था लेकिन इस बार वह मात्र पांच ब्लॉकों में सिमट कर रह गई जबकि भाजपा एक से छलांग लगाकर 11 पर पहुंच गई।

शनिवार को हुए मतदान में करंडा में आशीष यादव 21 वोट से जीते उन्हें 45 वोट मिले जबकि शीला यादव को 24 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। सदर में एकतरफा मुकाबला रहा। भाजपा की ममता यादव 106 वोट बटोरकर निर्वाचित हुईं। उनकी प्रतिद्वंद्वी सपा की मोहरा देवी प्रजापति मात्र दो वोट हासिल कर पाईं। मुहम्मदाबाद में भाजपा के अवधेश राय 60 वोट पाए और सपा समर्थित उत्सव राय अप्पू 38 वोट पर ही रह गए। मरदह में भाजपा की निर्वाचित सीता सिंह 47 वोट पाईं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के विजय यादव 42 वोट प्राप्त किए। बाराचवर में निर्वाचित भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह 55 वोट पाए और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर सिंह 47 वोट हासिल किए। बिरनो में निर्वाचित भाजपा के राजन सिंह 77 और सपा के रितेश यादव मात्र छह वोट बटोर पाए।

उधर जखनियां में भाजपा की निर्वाचित इंदू देवी के खाते में 69 और निर्दल मीरा देवी को मात्र 35 वोट प्राप्त हुए। मनिहारी में निर्वाचित भाजपा के मुन्नीलाल राम 93 और सपा के नंदलाल रवि को 16 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। सादात में निर्वाचित भाजपा की केवली देवी 58 और सपा की उषा सोनकर की झोली में 47 वोट आए। सैदपुर में निर्वाचित निर्दल हीरा यादव 67 वोट बटोरे उनके प्रतिद्वंद्वी आशीष यादव राहुल को 48 वोट ही मिला। कासिमाबाद में भाजपा के निर्वाचित मनोज गुप्त 62 वोट बटोरे जबकि सपा के जैहिंद यादव 54 वोट पर ही रह गए। जमानियां में निर्वाचित सपा की मनीषा कुशवाहा के खाते में 67 गिने गए। निर्दल पूनम तिवारी 59 वोट ही बटोर पाईं।

मालूम हो कि इसके पूर्व भांवरकोल में भाजपा की श्रद्धा राय तथा रेवतीपुर में अजिताभ राय राहुल और देवकली में सपा की माधुरी देवी निर्विरोध चुन ली गईं थीं।

परिणाम की घोषणा के बाद जिला पंचायत सभागार में डीएम एमपी सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को प्रमाण पत्र दिया। इस कार्यक्रम में एमएलसी विशाल सिंह चंचल, पुलिस कप्तान डॉ. ओमप्रकाश सिंह, सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्त सहित सभी ब्लॉकों के लिए नियुक्त एआरओ वगैरह भी मौजूद थे। इसके पूर्व डीएम और एसपी ने मतदान के दौरान मुहम्मदाबाद, जमानियां तथा भदौरा ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया।

जीत की खुशी में भाजपाई झूमे, कार्यालय में बंटी मिठाई

गाजीपुर। वाकई! शनिवार का दिन भाजपाइयों के नाम रहा। एक से बढ़ कर 11 ब्लॉकों पर काबिज होने की खुशी में वह झूम उठे। अपने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों का कार्यालय पर फूल मालाओं से स्वागत किए। मिठाई बंटी। नेताओं ने एक स्वर से पार्टी की इस शानदार जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। स्वागत समारोह में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कृष्णबिहारी राय, उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश राय, विनोद अग्रवाल, योगेंद्र सिंह, संतोष यादव, अच्छेलाल गुप्त, रामनरेश कुशवाहा, सुरेश बिंद, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अनिल पांडेय, राजदेव यादव, मुरली कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, गोपाल राय, सुनील यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह तथा संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें—ओपी की जय-जय, बीरेंद्र की…

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button