ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

किसान महापंचायत में भाजपा सरकार पर सीधे हमला

गाजीपुर। संविधान बचाओ देश-बचाओ अभियान के तहत गुरुवार को मनिहारी क्षेत्र के वाजिदपुर नियांव  में किसान महापंचायत में हुई। उसमें बतौर मुख्य अतिथि कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष बीआर पाटिल ने भाजपा सरकार पर सीधे निशाना साधा। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार संविधान को कमजोर करने पर तुली है। अगर देश के नागरिक जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय में बोलने तक की आजादी तक छिन जाएगी। आज संविधान की रक्षा के लिए देश के छात्र, नौ    वजवान एवं किसानों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह इस मसले को लेकर आगे आएं।

महापंचायत में किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ..सुनीलम ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं प्रचार मंत्री हैं। उनका अनाज वितरण कार्यक्रम केवल छलावा है। गेहूं, चावल, आलू, पौष्टिक अनाज नहीं है। यह सरकार का केवल लाली पाप है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में अजय मिश्र के गृह राज्य मंत्री रहते लखीमपुर-खीरी कांड में न्याय की बात बेमानी है।

राष्ट्रवादी चिंतक व विचारक प्रो.संदीप यादव ने कहा कि किसानों एवं नौजवानों को अपने अधिकार एवं सम्मान के लिए जात नहीं जमात देखना चाहिए। उनका कहना था कि किसानों को अपने अधिकार व फसल के दाम  के लिए हरियाणा एवं पंजाब के किसानों का अनुसरण करना होगा। पंजाब-हरियाणा का किसान दिल्ली वार्डर पर मोर्चा लगाकर आज पूरे देश के किसानों की लड़ाई लड़ रहा है।

महापंचायत को डॉ.बीरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री डॉ.रमाशंकर राजभर, किसान सभा के जिलाध्यक्ष जनार्दन राम, कमलेश यादव भानू, डॉ. एम खालिद, रमेश यादव, लल्लन राम, कैलाश यादव, योगेश महराज, गरीब राम, शैलेंद्र सिंह, लालजी राम, डा.चंद्रदेव यादव, ओमप्रकाश यादव, शिवम् चौबे, योगेश राय ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता किसान नेता मुहम्मद नसरुद्दीन एवं संचालन किसान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष गोपाल पांडेय ने किया। महापंचायत के संयोजक रमेश यादव ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें–ओह! पुलिस का जुल्म ऐसा

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker