ब्रेकिंग न्यूजमौसम

एक बार फिर बढ़ने लगी गंगा

गाजीपुर। गंगा एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। इसे लेकर तटवर्ती चिंतित हो गए हैं। गंगा में बढ़ाव की रफ्तार शुक्रवार को प्रति घंटा चार सेंटीमीटर थी। जिला मुख्यालय पर शाम दो बजे जलस्तर 58.310 मीटर पर पहुंच गया था।

बाढ़ (सिंचाई) विभाग के एक्सईएन आरपी चौधरी ने बतया कि गंगा में इस बढ़ाव का कारण पहाड़ी और मैदानी इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश है। बुलंद शहर के नरौरा बांध से करीब एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। प्रयागराज तथा वाराणसी में भी गंगा बढ़ाव पर हैं। बीते 24 घंटे में करीब एक मीटर पानी ऊपर आया है। उधर यमुना का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। हालांकि गंगा का मौजूदा बढ़ाव चिंता में डालने वाला नहीं है और उम्मीद है कि गंगा के बढ़ने का यह सिलसिला दो-तीन दिन जारी रह सकता है।

मालूम हो कि बीते जुलाई में गंगा का उफान गाजीपुर में काफी तबाही मचाया था। जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गया था। यहां तक कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ का जायजा लेने गाजीपुर आए थे।

…और सकलेनाबाद में बाढ़ का नजारा

गाजीपुर। लगातार भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की विकट समस्या खड़ी हो गई है। सबसे बदतर हालत शहर के मध्य सकलेनाबाद (नई बस्ती) की है। वहां की मुख्य गली में बारिश का पानी जमा है। लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना तक दुश्वार हो गया है। वहां के रहवइया और भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राघवेंद्र सिंह इस दुर्गति के लिए सीधे तौर पर नगर पालिका को कसूरवार ठहराते हैं। उनका कहना हैं कि सकलेनाबाद नई बस्ती गौतम बुद्ध कॉलोनी सहित अगल-बगल की बस्तियों के पानी की निकासी के नाले की करीब एक दशक से सफाई की जरूरत नहीं समझी गई है। तुर्रा यह की सकलेनाबाद दुर्गा मंदिर से पहाड़ खां पोखरे तक उस नाले के हिस्से को एक मनबढ़ व्यवसायी ने नाले को पक्के निर्माण से नाले को ढंक अपनी दुकान का विस्तार कर लिया है। उसके इस कृत्य का खामियाजा हजारों परिवार भुगत रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन वह सब देख कर भी खामोश है। यहां तक कि शासन से नामित सहित इलाके में कुल तीन सभासद हैं। वह भी अपनी आंखें बंद कर लिए हैं। श्री सिंह ने चेतावनी दी कि हालात यही रहे तो इलाके के पीड़ित लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तथा डीएम को संबोधित जनसुनवाई पोर्टल पर भी की गई है।

यह भी पढ़ें—हद है! ग्राम पंचायत अधिकारी की ढिठाई

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker