ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

करंडा ब्लाक प्रमुख के लिए ‘बाहुबलियों’ में होगी जोर आजमाइश!

गाजीपुर। वैसे तो त्रि-स्तरीय पंचायतों का आरक्षण अभी होना है लेकिन करंडा ब्लाक प्रमुख पद को लेकर दावेदारों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। इन दावेदारों में ‘धनवान’ हैं तो ‘बलवान’ भी हैं। इससे लगभग तय है कि इस बार भी करंडा ब्लाक प्रमुख पद को लेकर मुकाबला रोचक होगा।

पूर्व ब्लाक प्रमुख धनंजय सिंह खुद के बजाए अपने भांजे पवन सिंह को चुनाव मैदान में उतारेंगे। ‘आजकल समाचार’ को खुद पवन सिंह ने यह जानकारी दी है। बताया है कि धनंजय सिंह ने उन्हें अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। पवन सिंह अंडरवर्ल्ड के कभी जाने माने चेहरे रहे कमलेश सिंह प्रधान के भतीजे हैं।

इनके अलावा सैदपुर के बहुचर्चित देवचंदपुर कांड से सुर्खियों में आए सुंदर सिंह उर्फ धनजी की भी दावेदारी बताई जा रही है। फिलहाल धनजी जेल में हैं। वह करंडा के गोशंदेपुर के रहने वाले हैं।

अन्य दावेदारों में दीनापुर गांव  के युवा कारोबारी अरविंद सिंह का नाम भी गिनाया जा रहा है। अरविंद सिंह प्रमुख ठेकेदार और जीमाउंट लिट्रा स्कूल गाजीपुर के चेयरमैन शैलेंद्र सिंह के करीबी रिश्तेदार हैं। एक नाम चकिया गांव निवासी संतोष पांडेय का भी है। बताया जा रहा है कि संतोष पांडेय मुंबई, दिल्ली में अपने कारोबार से काफी संपत्ति अर्जित किए हैं। करंडा इलाके में अपनी पहचान बनाने के लिए कुछ ही साल पहले तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का बड़ा कार्यक्रम कराए थे। फिर प्रख्यात लोक गायकों को भी बुलाकर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए थे।

हालांकि यह भी तय है कि पिछड़े वर्ग से भी दावेदार आएंगे लेकिन इस वर्ग से अभी ऐसा कोई दमदार चेहरा समाने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें—मनोज सिन्हा का न्यौता

 

आजकल समाचार की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker