[the_ad_group id="229"]
अपराधब्रेकिंग न्यूज

बेसो नदी की बाढ़ में महिला डूबी

गाजीपुर। बढ़ियाई बेसो नदी में एक महिला डूब गई जबकि दूसरी को बचा लिया गया। घटना शादियाबाद थाने के गुरैनी गांव के मौजा रकबा में बुधवार की सुबह हुआ।

मौजे की दो महिलाएं माला देवी (45) पत्नी रामनगीना राम तथा फल्ली देवी (43) पत्नी भोलाराम बेसो नदी की बाढ़ में डूबी अपनी धान की फसल देखने गई थीं। उस दौरान वह अनजाने में गहरे पानी में चली गईं। यह देख आसपास मौजूद महिलाएं शोर मचाने लगीं। कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दिए। दोनों को बाहर निकाले। उन्हें सीएचसी मनिहारी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने माला देवी को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें–…जब डीएम दफ्तर पहुंचे शम्मी

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button