[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

सर्वाधिक जखनियां और सबसे कम सदर क्षेत्र में वोटर

गाजीपुर। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 28 लाख सात हजार 562 वोटर हैं। इनमें 13 लाख दस हजार 283 महिला वोटर हैं।

क्षेत्रवार के हिसाब से सर्वाधिक वोटर चार लाख 29 हजार 709 वोटर जखनियां (सुरक्षित) क्षेत्र में हैं। महिला वोटर के मामले में भी जखनियां ही आगे है। कुल एक लाख 98 हजार 757 महिला वोटर हैं जबकि सबसे कम वोटर तीन लाख 62 हजार 26 सदर में हैं। इनमें महिला वोटर संख्या एक लाख 72 हजार 183 है। उधर सैदपुर (सुरक्षित) में कुल तीन लाख 98 हजार 243 वोटर हैं। यहां महिला वोटर एक लाख 88 हजार 137 हैं। जंगीपुर में कुल तीन लाख 72 हजार 858 वोटर हैं। महिला वोटर एक लाख 75 हजार 178 हैं। जहूराबाद में कुल चार लाख चार हजार 682 वोटरों में एक लाख 88 हजार 840 महिलाएं हैं। मुहम्मदाबाद में कुल वोटर चार लाख 20 हजार 272 हैं। महिला वोटर एक लाख 93 हजार 102 हैं। जमानियां में कुल वोटर संख्या चार लाख 19 हजार 772 हैं। महिला वोटर एक लाख 94 हजार 86 हैं।

…और 138 थर्ड जेंडर वोटर

थर्ड जेंडर वोटरों की कुल संख्या 138 है। सर्वाधिक 33 मुहम्मदाबाद जबकि सबसे कम 12 जंगीपुर में हैं। इलके अलावा जखनियां 14, सैदपुर 29, सदर 22, जहूराबाद तथा जमनियां में 14 हैं।

सर्वाधिक वोटर जमानियां में कटे

मतदाता सूची के चले विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद पांच जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची में सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल एक लाख 93 हजार 107 वोटरों की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इनमें सबसे अधिक 34 हजार 224 वोटर सैदपुर में बढ़े हैं और सबसे कम 22 हजार 993 वोटरों की बढ़ोतरी मुहम्मदाबाद में हुई। इसी तरह जखनियां 26 हजार 918, सदर 25 हजार 115, जंगीपुर 26 हजार 882, जहूराबाद 27 हजार 583 तथा जमानियां में 29 हजार 392 वोटर बढ़े। इसके सापेक्ष मतदाता सूची से कुल 59 हजार 527 वोटरों के नाम कटे। सर्वाधिक 12 हजार 58 वोटर जमानियां और सबसे कम छह हजार 946 वोटरों के नाम सदर में कटे। जखनियां सात हजार 169, सैदपुर नौ हजार 286, जंगीपुर सात हजार 70, जहूराबाद आठ हजार 447, मुहम्मदाबाद आठ हजार 551 वोटरों के नाम हटाए गए।

यह भी पढ़ें–ऐसा ! पूर्व सांसद का बेटा…

‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें’

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button