[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

आमजन की अपेक्षित प्रतिक्रिया से भाजपाई उत्साहित

गाजीपुर। चुनाव अभियान में जमीनी स्तर पर भाजपा दूसरे दलों से आगे निकलने की होड़ में दिख रही है। पार्टी ने मंगलवार से बूथवार जनसंपर्क अभियान शुरू किया। यह अभियान 16 जनवरी तक चलेगा। कोशिश है कि इस अवधि में गाजीपुर के सभी तीन हजार 40 बूथों के लगभग हर घर के दरवाजे पर पहुंचा जाए।

बकौल पार्टी मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अभियान के पहले दिन आमजन से मिली प्रतिक्रिया अपेक्षित और उत्साहजनक रही। खासकर अनुसूचित और पिछड़े वर्ग की बस्तियों में सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा प्रधानमंत्री आवासीय योजना को लेकर सुखद अनुभूति है। जनसंपर्क अभियान में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रमुखता से चर्चा की जा रही है और पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं।

जनसंपर्क अभियान में बड़े से छोटे नेताओं तक को लगाया गया है। बल्कि हर नेता को पार्टी के शक्ति केंद्र स्तर पर यह जिम्मेदारी दी गई है। जिले में कुल 575 शक्ति केंद्र हैं। एक शक्ति केंद्र में तीन-चार बूथ हैं। जनसंपर्क अभियान के पहले दिन पार्टी जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह जखनियां विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 366 बरहट, बूथ संख्या 150-151 शंकर सिंह उपाध्यक्ष सरोज मिश्र, जमानियां विधायक सुनीता सिंह भदौरा मंडल के बूथ 368 हथौड़ी, 247 हुरमूजपुर बूथ पर अशोक पांडेय ने जनसंपर्क किया।

इधर सदर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 149,150 महाराजगंज एवं 145 सकरताली में जिला कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्त, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, शक्ति केंद्र प्रमुख अनिल जायसवाल एवं महिला मोर्चा जिला मंत्री कंचन गिरि,  नंदगंज मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा बूथ संख्या 70 बरहपुर, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह नंदगंज मंडल के बूथ 27, बूथ संख्या 136 फतेहउल्लाहपुर पर सदर मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, उधर मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के डेढगांवा बूथ पर जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के 133 पाली बूथ पर भाजपा उपाध्यक्ष अखिलेश राय, जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के 234 अख्तियार पुर बूथ पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने जनसंपर्क किया।

भाजपा के गाजीपुर नगर मंडल के शास्त्री नगर शक्ति केंद्र के बूथ नंबर 207 पर नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने लाभार्थियो को उनके माथे पर चन्दन कुमकुम लगाकर सम्मान किया एवं पंपलेट देते हुए डबल इंजन की मोदी-योगी सरकार की लाभार्थी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नगर पालिका परिषद चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने अपने वार्ड महाजन टोली के बूथ नंबर 267 पर  लाभार्थियों से मिलकर सरकार की योजना बताते हुए सभी लाभार्थियों को चंदन कुमकुम लगाकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष प्रमोद गुप्त, भाजपा नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, सभासद संजय कटियार, गर्वजीत सिंह, गिरधारी जायसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें–पूर्व मंत्री के क्षेत्र में सर्वाधिक वोटर कटे

‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें’

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button