[the_ad_group id="229"]
खेलब्रेकिंग न्यूज

एकल अभियान की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता उद्घाटित

गाजीपुर। एकल अभियान के तहत अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वावधान में अंचल स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को मरदानपुर, सादात में हुआ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ.विजय यादव ने झंडारोहण और भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर उन्होंने एकल अभियान के पंचमुखी कार्यक्रम की सराहना करते हुए अभियान को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि एकल अभियान के जमदग्नि भाग अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने एकल अभियान पर प्रकाश डाला और स्वामी विवेकानंद के कथन कि चर्चा करते हुए बताया कि एकल अभियान गरीब परिवारों के बच्चों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने में लगा है। सन् 1989 में शुरू इस अभियान में अब लगभग एक लाख छह हज़ार एकल विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें अकेले गाजीपुर में ही लगभग 630 और जमदग्नि भाग में लगभग 1050 एकल विद्यालय चल रहे हैं। यह विद्यालय समाज में आर्थिक रूप से निचले पायदान तक के बच्चों को विकास की मुख्यधारा और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरुक कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में सैदपुर अंचल के सभी दस संच के बच्चे हिस्सेदारी कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ विजय यादव को नरेंद्र पाल सिंह कार्यक्रम प्रभारी एवं विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार सिंह को कार्यक्रम सह प्रभारी कमलेश्वर पांडेय ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंचासीन लोगों में सादात नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजनाथ यादव, एकल अभियान के आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक निशांत सिंह आदि भी शामिल थे। अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं अंचल अध्यक्ष शिवपूजन राम ने की।

उद्घाटन समारोह में संभाग पदाधिकारी प्रहलाद कुमार, जमदग्नि भाग सचिव मिथलेश सिंह, कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह सहित  भाग जमदग्नि एवं अंचल गाजीपुर, सैदपुर, आर्यमगढ़, मऊ, एवं बलिया के पदाधिकारीगण, गणमान्य एवं विशिष्ट जन के साथ साथ क्षेत्रीयजन आदि उपस्थित थे। संचालन भाग प्रमुख रमेश कुमार ने किया।

यह जरूर सुनें–अरे! चेयरमैन को घेरने का ‘चक्रव्यूह'

 ‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button