अपराधब्रेकिंग न्यूज
पति संग मायके आ रही महिला की हादसे में मौत

देवकली(गाजीपुर)। पति संग मायका फतेउल्लाहपुर आ रही महिला निर्मला देवी (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई जबक पति झारखंडेय घायल हो गया। हादसा देवकली बाजार में शनिवार की दोपहर फोर लेन पर हुआ।
निर्मला देवी की ससुराल चंदौली के सकलडीहा में थी। वह अपने पति के साथ बाइक से मायके आ रही थी। उसी बीच ट्रैक्टर का धक्का लगने से उनकी बाइक पलट गई। घायलावस्था में पति पत्नी को सीएचसी सैदपुर भेजा गया। जहां निर्मला की सासें थम गईं। उसके पति झारखंडेय के दोनों पैर में चोटें आईं हैं।
यह भी पढ़ें—यूपी बोर्ड: …तब परीक्षा!
ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना के लिए भी एनएचएआई कसूरवार है। बार-बार आग्रह के बाद भी देवकली बाजार से ब्लाक मोड़ तक सर्विस लेन का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। फोर लेन के चलते रफ्तार बढ़ गई है और आए दिन हादसे हो रहे हैं।