ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

सपा का झंडा इंसाफ और संघर्ष का प्रतीकः राधेमोहन सिंह

गाजीपुर। सपा के पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि सपा का झंडा व्यवस्था बदलाव का प्रतीक है। इंसाफ, संघर्ष का प्रतीक है। यही वजह है कि दुर्व्यवस्था की प्रतीक भाजपा इस झंडे से डर रही है। बेइंसाफी, झूठ-फरेब की प्रतीक भाजपा इस झंडे से चिढ़ रही है।

पूर्व सांसद गुरुवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और पार्टा का झंडा वितरित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि भाजपा प्रतिक्रियावादी है। बदलाव व्यवस्था के उसके दावे पूरी तरह बेमानी हैं। भाजपा के लोग अपनी राजनीतिक संकीर्णता से ग्रसित हैं। उन्हें गरीबों, पिछड़ों, दलितों के उत्थान से कुछ भी लेना-देना नहीं है। वोट खातिर भाजपा धर्म को भी गिरवी रखने से भी परहेज नहीं करती जबकि सपा गरीबों, पिछड़ों, दलितों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए बराबरी का मौका देने में विश्वास रखती है और जब-जब सत्ता में आई तब-तब यह वर्ग समान रफ्तार से तरक्की, खुशहाली की ओर बढ़ा। उन्होंने दावा किया कि इन वर्गों के लोग अब भाजपा को बेदखल कर सपा को सत्ता सौंपने का मन बना चुके हैं।

श्री सिंह सौरम, सबुआं, मेहरौली, सुआपुर, सरयां, भटौली, चोचकपुर आदि गांवों में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ खुर्रम अली, धर्मवीर यादव, राजेश यादव, नागेंद्र यादव, रामलाल प्रजापति, रविंद्र यादव, मनोज यादव, खेदन यादव, बजरंगी बिंद, देवा प्रजापति, हरिओम तिवारी आदि भी थे।

यह भी पढ़ें-चेयरमैन दंपति पर जुबानी हमला

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker