[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

‘नेताजी’ का आर्शीवाद लिए सिबगतुल्लाह अंसारी

गाजीपुर। पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का भी आशीर्वाद हासिल किया। मौका था सोमवार को मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस पर सपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित समारोह का। समारोह में श्री अंसारी मौजूद थे।

श्री अंसारी मुलायम सिंह यादव को हाथ जोड़कर उन्हें जन्म दिन का मुबारकवाद दिए। मुलायम ने भी उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। श्री अंसारी समारोह में मंच पर पिछली कतार में काफी देर तक जमे भी रहे। उनके अलावा गाजीपुर के प्रमुख पार्टी नेताओं में पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने भी नेताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर विधायक डॉ.वीरेंद्र यादव भी दिखे।

इधर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन गाजीपुर में भी मना। पार्टी कार्यालय समता भवन में केक कटा और प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।

जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि मुलायम सिंह महान समाजवादी नेता हैं। वह बराबर सिद्धांत एवं मूल्यपरक राजनीति करते हैं। उन्होंने सामाजिक न्याय और देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष किया है। वह साम्प्रदायिकता के घोर विरोधी हैं। उनका संघर्ष  कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय है।

पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने मुलायम सिंह जी को किसानों का मसीहा बताते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव सदैव गरीबों, किसानों, अल्पसंख्यकों की लड़ाई ‌लड़ते रहे। साधारण परिवार से निकलकर प्रदेश का तीन बार मुख्यमंत्री और देश का‌ रक्षा मंत्री बनना उनके संघर्षमय जीवन का प्रमाण है। ‌

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक विजय कुमार, सुदर्शन यादव, बाढ़ू कुशवाहा, प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा, शिवशंकर यादव, रामवचन यादव, गोपाल यादव, ब्लाक प्रमुख हीरालाल यादव, अशोक बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद, दिनेश यादव, राजेंद्र यादव, अहमर जमाल, राहुल सिंह, बचनू यादव, सुखलाल यादव, रविशेखर विश्वकर्मा, रमेश सोनकर, महेश यादव, नरेंद्र यादव,पारस यादव,राजकिशोर यादव,आदित्य यादव, भोनू सिंह, परशुराम बिंद, हरवंश यादव,लालजी गुप्त, चंद्रेश्वर महादेव, नरसिंह यादव, रामाशीष यादव, ग्यासुद्दीन अहमद, रीना यादव, अंकित भारती, सुभाष यादव,जगत मोहन बिंद आदि थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

इसीक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्नन यादव ने मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु रहने की कामना करते हुए कहा कि उनके संरक्षण में आज समाजवादी पार्टी प्रदेश की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी बन चुकी है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी की सत्ता में फिर वापसी तय हो चुकी है। निश्चित रूप से इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कुशल अगुवाई है।

यह भी पढ़ें– योगी सरकार बिसराई पर सपाइयों ने…

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button