[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

मौर्यवंशी समाज भाजपा के साथः रामेश्वर

गाजीपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर कुशवाहा पूरे विश्वास के साथ दावा करते हैं कि विधानसभा चुनाव में मौर्यवंशी समाज भाजपा के पक्ष में है।

‘आजकल समाचार’ से बातचीत में श्री कुशवाहा ने कहा कि मौर्यवंशियों का भाजपा की ओर झुकाव स्वभावतः है। मौर्यवंशी स्वभाव से अहिंसक और शांतिप्रिय होता है। वह छीना झपटी, छल-कपट, लूट-खसोट से भरसक दूर रहता है और अपने परिश्रम, बौद्धिक क्षमता के बल पर जीवन-यापन में विश्वास रखता है। यही वजह है कि वह भाजपा के साथ है। योगी सरकार मौर्यवंशियों की इस प्रवृत्ति को और पोढ़ की है जबकि गैर दलीय खासकर सपाइयों की दबंगई, लंपटई उसे कतई रास नहीं आती।

श्री कुशवाहा ने कहा कि हाल ही में जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के जयंतीदासपुर में सपाजनों की हुई गुंडई ने मौर्यवंशियों को और सजग कर दिया है। मौर्यवंशी यह जान गए हैं कि सपाजन सत्ता में आए तो वह उनके संग किस तरह पेश आएंगे।

रामेश्वर कुशवाहा जमानियां विधानसभा सीट की भाजपा उम्मीदवार सुनीता सिंह के चुनाव एजेंट भी हैं। उस क्षेत्र में अपनी पार्टी के चुनाव अभियान की चर्चा पर उन्होंने कहा कि यहां उनकी पार्टी की किसी से टक्कर नहीं है। अलबत्ता, दूसरे नंबर पर रहने के लिए सपा और बसपा में लड़ाई है। अपनी बात को और पोख्ता करने के लिए श्री कुशवाहा ने कहा कि जमानियां विधानसभा क्षेत्र में मौर्यवंशी निर्णायक भूमिका की हैसियत रखते हैं और वह भाजपा के लिए पूरी तरह लामबंद हैं।

यह भी पढ़ें–मोदी का मिनट टू मिनट

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button