सबसे बड़ी रेवतीपुर और सबसे छोटी ग्राम पंचायत दलपतपुर

गाजीपुर। वोटरों की संख्या के हिसाब से देखा जाए तो गाजीपुर की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत रेवतीपुर है जबकि सबसे छोटी ग्राम पंचायत भदौरा ब्लाक की दलपतपुर है।
ब्लाकवार दो सबसे बड़ी ग्राम पंचायतें
रेवतीपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत रेवतीपुर में कुल 24 हजार 979 तथा नवली में कुल 14 हजार 290 वोटर हैं। सदर ब्लाक में छावनी लाइन आठ हजार 360 तथा रजदेपुर सात हजार 984, बिरनो ब्लाक बोगना आठ हजार 127 तथा कोड़री पांच हजार 530, करंडा ब्लाक धरम्मरपुर छह हजार 182 एवं मैनपुर पांच हजार 957, मरदह ब्लाक मरदह छह हजार 966 व सिंगेरा छह हजार 213, जमानियां ब्लाक पचोखर आठ हजार 759 तथा फुल्ली सात हजार 968, भदौरा ब्लाक गहमर 23 हजार 931 एवं बारा 19 हजार 316, सैदपुर ब्लाक खानपुर पांच हजार 788 व बेलहरी पांच हजार 732, देवकली ब्लाक नारीपचदेवरा सात हजार 359 तथा बरहपुर छह हजार 562, सादात ब्लाक मीरजापुर दस हजार 35 एवं उकरांव चार हजार 97, जखनियां ब्लाक जलालाबाद 14 हजार 448 व अलीपुर मदरा पांच हजार 667, मनिहारी ब्लाक सिखड़ी चार हजार 863 तथा सरौली उर्फ पहेतिया चार हजार 859, मुहम्मदाबाद ब्लाक गौसपुर छह हजार 237 एवं राजापुर पांच हजार 408, भांवरकोल ब्लाक शेरपुर 21 हजार 937 व महेंद नौ हजार 177, कासिमाबाद ब्लाक गंगौली पांच हजार 598 तथा मोहम्मदपुर कुसुम चार हजार 953, बाराचवर ब्लाक करीमुद्दीनपुर नौ हजार 506 और ताजपुर ग्राम पंचायत में कुल छह हजार 801 वोटर हैं।
यह भी पढ़ें—छुक-छुक रेल ताड़ीघाट तक फिर चलेगी
ब्लाकवार दो सबसे छोटी ग्राम पंचायतें
रेवतीपुर ब्लाक में परमानंदपुर 809 एवं सुगवलिया 805, सदर ब्लाक मीरनपुर सक्का 890 तथा इस्लामाबाद 900, बिरनो ब्लाक चकताजुद्दीन 669 एवं डाड़ीखुर्द 827, करंडा ब्लाक बकसा 785 व मकसूदनपाह 719, मरदह ब्लाक हमीरपुर 835 तथा मड़ही 844, जमानियां ब्लाक जगदीशपुर 858 एवं रायपुर 864, भदौरा ब्लाक दलपतपुर 544 व शेरपुर एक हजार तीन, सैदपुर ब्लाक तेलियानी 962 तथा सराय सुल्तान एक हजार 23, देवकली ब्लाक शिवदासी चक 651 एवं अतरसुआ 794, सादात ब्लाक खुटही 955 व सीतड़ा 927, जखनियां ब्लाक धमराव 819 तथा सोफीपुर 876, मनिहारी ब्लाक टड़ीयाव 847 एवं गोपपुर 865, मुहम्मदाबाद ब्लाक आसमानी चक उर्फ माली चक 791 व चक मुकरी बरेजपुर 802, भांवरकोल ब्लाक सुरनी 853 एवं चक अहमद कला 874, कासिमाबाद ब्लाक महरूपुर 749 व सक्करपुर 757 और बाराचवर ब्लाक की कुवरी ग्राम पंचायत में 680 तथा हटवार मुरार सिंह में मात्र 789 वोटर हैं।