भारत विकास परिषदः अनिल अध्यक्ष, सुख विलास सचिव

गाजीपुर। भारत विकास परिषद की गाजीपुर इकाई के सोमवार को हुए चुनाव में सर्वसम्मति से निवर्तमान पदाधिकारियों को ही अगले सत्र की भी जिम्मेदारी सौंप दी गई। उनमें अनिल कुमार उपाध्याय अध्यक्ष और सुखविलास सचिव चुने गए। उनके अलावा जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष पद पर नामित किए गए। संस्था की महिला संयोजक निरुपमा उपाध्याय चुनी गईं।
इस अवसर पर रामव्यास तिवारी, संजय कुमार, सुशील कुमार, आनंद अग्रवाल, एचएनएस यादव, प्रशांत जायसवाल, प्रमोद कुमार राय, श्रीकांत तिवारी, रविशंकर सिंह पप्पू ,सुजीत कुमार वर्मा, दयाशंकर तिवारी, प्रेम कुमार सिंह, उग्रसेन सिंह ,विजय कुमार वर्मा, अरुण आजाद ,दयाशंकर तिवारी, प्रभु नारायण यादव, जयप्रकाश कसौधन ,शिवकुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी ,अभिषेक बरनवाल, सुभाष चंद्र गुप्त, सूर्य प्रकाश राय, अरविंद कुमार राय, अनुपम आनंद आदि उपस्थित थे। अंत में अध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने आभार जताया। इस अवसर पर प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में अतुल कुमार जायसवाल उपस्थित थे।