अपराधब्रेकिंग न्यूज

पीआरवी के होमगार्ड चालक ने युवक को मारी गोली, गिरफ्तार

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली के दौलताबाद गांव  में पीआरवी-112 के होमगार्ड के जवान अखिलेश कुशवाहा ने हत्या के इरादे से युवक जितेंद्र कुशवाहा (45) को गोली मार दी। पुलिस उसे हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर ली है। घटना शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे की है।

हमलावर अखिलेश करीमुद्दीनपुर थाने से जुड़ी पीआरवी-112 का चालक है और उसी क्षेत्र के करकटपुर गांव का रहने वाला है। गोली से जख्मी जितेंद्र को गोली लगने पर सीएचसी मुहम्मदाबाद से  जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उसके बाएं हाथ में गोली लगी। एफआईआर में दर्ज हमलावर अखिलेश के दो अज्ञात साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

अखिलेश का जितेंद्र कुशवाहा के घर पहले से आना जाना रहा है। चर्चा है कि जितेंद्र को अपनी पत्नी से अखिलेश के संबंधों को लेकर शक हो गया था। उसके चलते जितेंद्र उसे अपने घर आने से सख्ती से मना कर दिया था। इससे अखिलेश जितेंद्र से चिढ़ गया था और उसी खुन्नस में अपने दो साथियों को लेकर शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह जितेंद्र के घर पहुंचा था। तब जितेंद्र भोजन कर घर के बाहरी हिस्से में बैठा था। अखिलेश को देखते ही जितेंद्र एकदम से गरम हो गया। तब अखिलेश ने उस पर गोली दाग दी।

यह भी पढ़ें–वह किसे और कैसा सौंपे ज्ञापन

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

  

 

Related Articles

Back to top button