[the_ad_group id="229"]
खेलब्रेकिंग न्यूज

ह़ॉकीः वर्ल्ड कप में खेलेंगे करमपुर के किसान पुत्र

गाजीपुर। मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर ऊंचाई की एक सिढ़ी और चढ़ा। 24 नवंबर से प्रस्तावित जूनियर परुष हॉकी वर्ल्ड कप में स्टेडियम के दो होनहार खिलाड़ियों को भारतीय टीम में प्रतिनिधित्व का मौका मिला है। यह वर्ल्ड कप उडिशा के कलिंगा स्टेडियम में पांच दिसंबर तक चलेगा।

गुरुवार को घोषित 18 सदस्यीय भारतीय टीम में मेघबरन सिंह स्टेडियम के उत्तम सिंह और राहुल राजभर को जगह मिली है। दोनों खिलाड़ी मूलतः करमपुर के ही रहने वाले हैं और दोनों के पिता किसान हैं। इनके भारतीय टीम में चयन की खबर मिलते ही मेघबरन सिंह स्पोर्टस एकेडमी करमपुर के कोच इंद्रदेव राजभर, संरक्षक पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह और व्यवस्थापक द्वय मनोज सिंह व अनिकेत सिंह ने मिठाई बांट कर अपनी खुशी प्रकट की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी एकेडमी राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं। इस समय एकेडमी के चार खिलाड़ी भारतीय टीम में खेल रहे हैं। राजकुमार पाल व ललित उपाध्याय भारतीय हॉकी सीनियर टीम में हैं। बल्कि ललित उपाध्याय इसी साल हुए टोकियो ओलंपिक में ब्रॉंज मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के हिस्सा थे। यह करमपुर स्टेडियम के लिए गौरव की बात है।

यह भी पढ़ें–भाजपा: बृजेंद्र राय की दावेदारी

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button