ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

पूर्व विधायक किस्मतिया देवी पंचतत्व में विलीन

गाजीपुर। पूर्व सपा विधायक किस्मतिया देवी मंगलवार की अल सुबह पंचतत्‍व में विलीन हो गईं। दाह संस्कार उनके गांव सदर ब्लॉक के जैतपुरा में गंगा घाट पर हुआ। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र विधायक डॉ. बीरेंद्र यादव ने दी।

किस्मतिया देवी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां सोमवार को अचानक हृदयाघात से उनका निधन हो गया। पार्थिव शरीर रात में जैतपुरा लाया गया। किस्मतिया देवी अपने पति तत्कालीन पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव के फरवरी 2016 में निधन के बाद रिक्त हुई जंगीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में विधायक चुनी गई थीं। हालांकि उसके बाद 2017 में हुए आम चुनाव में उस सीट पर उनके पुत्र डॉ.बीरेंद्र यादव विधायक बने।

इधर समता भवन में हुई शोक सभा में सपा के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि किस्मतिया देवी के लिए पार्टी कार्यकर्ता पुत्र की तरह थे। कार्यकर्ताओं तथा समान्यजन की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव कोशिश करती थीं। जरूरत मंदों के लिए वह बराबर तत्पर रहती थीं। उनका निधन पार्टी का अपूरणीय क्षति है।

शोक सभा में पू्र्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, मीडिया प्रभारी अरुण श्रीवास्तव, सदानंद यादव, अशोक बिंद, निजामुद्दीन खां, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, दिनेश यादव, नरेंद्र कुशवाहा आदि थे।

यह भी पढ़ें–भाजपा: ‘नेत्रियों’ को वोटरों ने नकारा!

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker