ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

भाजपा के पूर्व जिला मंत्री का निधन

गाजीपुर। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री बसावन बिंद (50) का शनिवार की देर रात निधन हो गया। वह काफी दिनों से विमार चल रहे थे। उनका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनका दाह संस्कार रविवार की सुबह गाजीपुर श्मशान घाट पर हुआ। मुखाग्नि उनके पिता रामचंद्र बिंद ने दी।

बसावन बिंद के असामयिक निधन पर भाजपाजनों में शोक है। पार्टी के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। जिला मंत्री सुरेश बिंद, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र नाथ दूबे उनके घर पहुंच कर शोक संतप्त स्वजनों का ढांढस बंधाया। बसावन बिंद अपनी ग्राम पंचायत बिराइच के कई साल से प्रधान थे।

यह भी पढ़ें—छात्रों का धमाल!

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker