ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

मंत्री और उनके पति से बेहद नाखुश हैं भाजपा कार्यकर्ता

गाजीपुर। सहकारिता राज्यमंत्री डॉ.संगीता बलवंत की ओर से कराए गए विकास कार्यों से उनके निर्वाचन क्षेत्र सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता कितनी संतुष्ट है। वह क्या मानती है। इसका जवाब तो वक्त आने पर मिलेगा लेकिन उनकी खुद की पार्टी भाजपा के ज्यादातर कार्यकर्ता न सिर्फ उनसे बल्कि उनके पतिदेव डॉ.अवधेश बिंद से बेहद नाराज हैं। तब हैरानी नहीं कि कार्यकर्ताओं की यह नाराजगी चुनाव में उनके लिए भारी पड़ जाए।

कार्यकर्ताओं की यह नाराजगी सोमवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के नंदगंज, करंडा, सदर पश्चिमी मंडल, नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की हुई बैठकों में खुलकर सामने आई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र प्रभारी सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि  जनसमस्याएं लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं की राज्यमंत्री नहीं सुनती हैं। यहां तक कि कार्यकर्ताओं के फोन भी रिसीव करने की जरूरत नहीं समझती हैं। क्षेत्र में जरूरत पर वह उपलब्ध भी नहीं रहती हैं। उनके इस रवैये के चलते कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के लोगों को ताने सुनने पड़ते हैं। अब जबकि चुनाव निकट आया है तो वह जरूर क्षेत्र में सक्रिय हुई हैं। राज्यमंत्री के पति तो दो कदम और आगे हैं। वह तय करते हैं कि राज्यमंत्री से कौन मिलेगा और कौन नहीं। कार्यकर्ताओं पर वह नाहक रौब भी झाड़ते हैं। खास यह कि बैठकों में राज्यमंत्री और उनके पतिदेव के प्रति नाराजगी जताने वालों में उनके स्वजातीय कार्यकर्ता भी कम नहीं थे।

सांसद सुब्रत पाठक ने सदर विधानसभा क्षेत्र के बाद जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र की भी मंडल इकाइयों की बैठक ली। इन बैठकों में जिला नेतृत्व के असहयोगात्मक रवैये की शिकायत प्रमुखता से उठी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिला नेतृत्व उनकी ओर से बताई गई जनशिकायतों को प्रायः अनसुना करता है। बैठकों में कार्यकर्ताओं की ओर से मिली जनशिकायतों के निराकरण के बाबत खुद सुब्रत पाठक ने डीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को फोन किया। उन्होंने मंडल पदाधिकारियों को सीख दी कि वह जनसमस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से अकेले के बजाए संख्या बल लेकर मिला करें। तब अधिकारी दबाव में आकर उनकी सुनेंगे। बैठकों में जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने विधानसभा क्षेत्रों का वृत्त प्रस्तुत किया।

अपने एक दिवसीय व्यस्त दौरे के क्रम में पार्टी के काशी क्षेत्र प्रभारी सांसद सुब्रत पाठक ने किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली का विधिवत पूजन तथा खुद ट्रैक्टर चलाकर शुभारंभ किया। रैली लंका मैदान से शुरू हुई और सरजू पांडेय पार्क, कचहरी, विकास भवन, भुतहियाटांड़ होते हुए पुनः लंका मैदान में आकर समाप्त हुई। इस मौके पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक, विशिष्ट अतिथि सुरेश मौर्या, प्रभुनाथ चौहान, भानु प्रताप सिंह और रुद्रप्रताप सिंह ने ट्रैक्टर पूजन कर कर ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ किया, जो लंका मैदान से इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुब्रत पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। वह किसानों की आय दोगुनी करने में जुटी है। किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी अशोक मिश्र, रैली संयोजक अखिलेश सिंह सहित ओमप्रकाश राय,साधना राय,विनोद अग्रवाल, धनंजय चौबे, पंकज राय, मनोज राय, रणजीत राजभर, शैलेंद्र सिंह, शुभांशु मिश्र, अशोक सिंह, शैलेश राम, राजकुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, मेठ बिंद, पवन गौड़, राजेश साहनी, किरण सिंह के अलावा सैकड़ों किसान मौजूद थे। अंत में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें– वाकई! बसपा में टोटा

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker