[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

प्रियंका गांधी की वाराणसी रैली को सफल बनाने का दम भरे कांग्रेसी

गाजीपुर। अपनी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की वाराणसी में नौ अक्टूबर को प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी रविवार को खूब दम भरे।

बंशीबाजार स्थित मैरेज हॉल में किसान कांग्रेस की हुई बैठक में कांग्रेसियों ने दावा किया कि प्रस्तावित रैली ऐतिहासिक होगी। उसमें अकेले गाजीपुर से ही हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे। बैठक के मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुयशमणि त्रिपाठी थे। उन्होंने भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसानों का उत्पीड़न लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे कांग्रेस किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस किसानों के मुद्दे को लेकर सड़क से लगायत संसद तक लड़ेगी। प्रियंका गांधी की रैली में गाजीपुर से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया।

किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने दावा किया कि गाजीपुर के हर हिस्से से कार्यकर्ता प्रियंका गांधी की रैली में जाएंगे। बैठक में किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ल, महासचिव राजेश उपाध्याय, परवेज अहमद, वीरेंद्र तिवारी, विश्वनाथ जायसवाल, दीपक कश्यप, रामनगीना पांडेय, नरनारायण तिवारी आदि ने भी भाजपा सरकार की चूंले हिला देने की बात कही।      

यह भी पढ़ें–…और कथा एक घराने की

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button