[the_ad_group id="229"]
परिवहनब्रेकिंग न्यूजराजनीति

…पर पुल का फीता काटने की इतनी जल्दी क्या थी विधायकजी

गाजीपुर। बगैर निर्माण पूरा हुए लोकार्पण का फीता काट कर विकास का ढिंढोरा पीटने की कला कोई जमानियां विधायक सुनीता सिंह से सीखे। मामला गंगा में बारा-फिरोजपुर घाट पर पीपा पुल का है।

गुरुवार को विधायक धूम-धड़ाके के साथ लोकार्पण की औपचारिकता पूरी कर पीपा पुल जनता के लिए समर्पित करने का एलान कर दीं। इसके लिए मौके पर खासी भीड़ बटोरीं। भाषण देकर खुद को विकास की प्रतिमूर्ति बताकर प्रशंसा में तालियां पिटवाईं। अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी सपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश सिंह को लपेटीं। आगे भी विकास करने के वादे भी दोहराईं। मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों से लोकार्पण समारोह में अपना फोटो सेशन कराईं। मीडिया में खासा कवरेज पाईं लेकिन हद तो तब हो गई जब मीडिया में पुल चालू होने की खबर पढ़-सुन कर शुक्रवार की सुबह लोग उस पुल की राह पकड़े और फिरोजपुर घाट पर पहुंचने से पहले ही अटक गए। कारण फिरोजपुर घाट से पुल जुड़ा ही नहीं था। मजबूरी में लोगों को पुल से लौटना पड़ा। लौटते वक्त लोग विधायक को खूब कोसते रहे।

इस बाबत ‘आजकल समाचार’ ने विधायक सुनीता सिंह से संपर्क किया। उन्होंने माना कि पुल का फिरोजपुर घाट पर निर्माण कार्य शेष है। दलदल के कारण यह नौबत आई है लेकिन संबंधित विभाग के इंजीनियर निर्माण कार्य को पूरा करने में जुटे हैं और जल्द ही पुल चालू हो जाएगा। एक सवाल पर उनका कहना था कि संभावित चुनाव आचार संहिता को देखते हुए उनके लिए लोकार्पण की औपचारिकता पूरी करने की जल्दी थी।

यह भी पढ़ें–सपाः दिग्गज तक आश्वस्त नहीं

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button