[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

भाजपाः मीडिया प्रभारियों के लिए वर्कशॉप, प्रदेश प्रवक्ता ने दिए टिप्स

गाजीपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुकी भाजपा विरोधियों के हमले का जवाब अपनी सरकार की उपलब्धियों से देगी। रणनीति इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की है। पार्टी इसके लिए मीडिया को माध्यम बनाएगी और संगठन स्तर पर यह जिम्मेदारी मीडिया प्रभारी संभालेंगे। पार्टी नेतृत्व को यह पता है कि मीडिया प्रभारी अपने इस दायित्व का निर्वहन तभी कर पाएंगे जब वह स्वंय भी वैचारिक, सैद्धांतिक स्तर पर मजबूत रहेंगे।

इस सिलसिले में रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय में बकायदा कार्यशाला आयोजित हुई। उसमें पार्टी तथा मोर्चों के मंडल स्तर तक के मीडिया प्रभारी उपस्थित थे। कार्यशाला के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनंद दूबे थे। उन्होंने मीडिया प्रभारियों को स्वाध्यायी बनने पर जोर देते हुए कहा कि पैसा संसाधन और सुविधाएं प्रदान करने का निमित्त मात्र है, जबकि सम्मान सदैव विद्वता से प्राप्त होता है और विद्वता अध्ययनशीलता से प्राप्त होती है। अतः मीडिया प्रभारी अध्ययन का प्रयास करें। श्री दूबे ने यह भी सीख दी कि सदैव संगठन के सिद्धांत और विचार को अपनाते हुए उसका व्यवहार अपने जीवन शैली में प्रदर्शित करने का प्रयास करें।

फिर वह मूल विषय पर आए। कहे-जितना काम हमारी सरकारों ने किया है। उनको समाज के बीच ले जाकर मीडिया के माध्यम से जन-जन को बताने की जिम्मेदारी आपकी है। उन्होंने सचेत करते हुए कहा की विरोधी प्रदेश की सामाजिक समरसता को तोड़ने की साजिश में जुट गए हैं। उससे हमें सतर्क रहते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाना है। सत्ता तो आती रहेगी। नेता बदलते, बनते रहे हैं  लेकिन साल 2014 में देश में भाजपा की सरकार बनी वह सिर्फ सत्ता व्यवस्था नहीं बदली बल्कि विचारधारा बदलने वाली सरकार बनी। प्रमाण सामने है। जब पाकिस्तान ने नापाक हरकत की तब भारत ने उसके घर में  घुसकर मारा है। उधर चीन की धौंस को धकियाया है। उनका कहना था कि अब तक पूर्ववर्ती सरकारों में पिछली पीढ़ियों को बराबर पराजय का इतिहास पढाया गया।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जिन लोगों ने कभी राम मंदिर का विरोध किया आज उन्हीं लोगों को भगवान राम की शरण में जाने को मजबूर होना पड़ा है। ऐसे लोग इच्छाधारी हिंदू हैं और चुनाव निकट देख वोट यात्रा पर निकल रहे हैं लेकिन वह भ्रम में हैं। सच्चाई यही है कि उन लोगों को जनता पहचान चुकी है।

कार्यशाला को पार्टी के जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय तथा प्रवीण सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय तथा संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने किया। उसके पूर्व प्रदेश प्रवक्ता का किशन शर्मा एवं कुंवर बहादुर सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यशाला में सुरेश बिंद, अच्छे लाल गुप्त, अनिल पांडेय, निमेष पांडेय, शुभांशु मिश्र, श्रवण गुप्त, लालमुनी गोंड, अरुण कुमार बिंद, नितिश उपाध्याय, गिरिश विश्वकर्मा, राहुल राय, सरफराज खान, संदीप गुप्त, प्रदीप राय, आर्यन सिंह, परवेज खान, विमलेश तिवारी, रवींद्र यादव, सागर बिंद, चिंटू सिंह, रामबाबू शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर पार्टी प्रदेश प्रवक्ता आनंद दूबे पत्रकारों से भी मुखातिब हुए और प्रदेश, केंद्र सरकार की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा किए।

यह भी पढ़ें–ऐसा! भाजपा पर खफा कायस्थ समाज

‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें’

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button