ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

भाजपाः मनोज राय 13 को प्रदेश मुख्यालय में लेंगे पार्टी की सदस्यता

गाजीपुर। बिहार प्रशासनिक सेवा की नौकरी छोड़ कर सक्रिय राजनीति में आए मनोज राय 13 दिसंबर को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में पार्टी की विधिवत सदस्यता लेंगे।

खबर के मुताबिक श्री राय को भाजपा की सदस्यता पार्टी की ज्वाइनिंग कमेटी कमेटी के चेयरमैन लक्ष्मीकांत वाजपेयी दिलाएंगे। उस कमेटी में उप मुख्यमंत्री द्वय डॉ. दिनेश शर्मा तथा केशव प्रसाद मौर्य के अलावा दयाशंकर सिंह बतौर सदस्य हैं।

मालूम हो कि मनोज राय मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के टिकट के लिए अपनी दावेदारी ठोकने के साथ ही जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिए हैं। उस दौरान वह पूरी पारदर्शिता के साथ क्षेत्र के सर्वांगिण विकास का मुद्दा प्रमुखता से उठा रहे हैं। मनोज राय मूलतः उसी क्षेत्र के जोगा-मुसाहिब के रहने वाले हैं। भाजपा से उनका पुश्तैनी नाता है। उनके पिताश्री डॉ.विक्रमादित्य राय भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के वह काफी निकट माने जाते हैं। खुद मनोज राय भी आरएसएस के बाल स्वंयसेवक रहे हैं और बीएचयू में पढ़ाई के वक्त विद्यार्थी परिषद फिर भाजयुमो में कई दायित्वों को संभाल चुके हैं। शायद यही वजह है कि भाजपा में राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर के कई नेताओं से इनके व्यक्तिगत संबंध हैं।

यह भी संयोग ही होगा कि मनोज राय जिस दिन भाजपा की सदस्यता लेंगे। उस दिन मनोज सिन्हा का लखनऊ प्रवास का कार्यक्रम भी पहले से तय है।

यह भी पढ़ें—योगी नहीं मनोज सिन्हा थे जुबान पर

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker