ब्रेकिंग न्यूजशासन-प्रशासन

धरी की धरी रह गई सारी तैयारी, नहीं आए उप मुख्यमंत्री

गाजीपुर। हथियाराम मठ में ऐन दशहरा पर्व पर शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत, सुरक्षा की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। तय कार्यक्रम से करीब डेढ़ घंटे पहले प्रशासन को सूचना मिली को उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से निरस्त हो गया है।

हथियाराम मठ में विशेष रूप से उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने जिले के सुदूर हिस्से से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, नेताओं को मायूस लौटना पड़ा। सुरक्षा के लिहाज से मठ परिसर और आसपास अतिरिक्त जवानों को भी लौटाना पड़ा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री को पहले जौनपुर में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर सवा एक बजे हथियाराम मठ में बने हेलीपैड पर लैंड करना था। फिर मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानीनंदन यतिजी महाराज संग नवरात्र भर चले अनुष्ठान के समापन, पूजन कार्यक्रम में हिस्सेदारी करनी थी। उसके बाद उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं संग संवाद और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की बैठक कर विभागीय परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण करना था। फिर 2.35 बजे प्रयागराज के लिए उड़ जाना था। पता चला कि उनका जौनपुर का कार्यक्रम भी स्थगित हो गया।

यह भी पढ़ें–मंत्री ने भी मानी शम्मी की मांग

‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें’

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker