ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

भाजयुमोः विश्वप्रकाश को मिला धैर्यता का इनाम, बने जिलाध्यक्ष

गाजीपुर। आखिर विश्वप्रकाश अकेला कुशवाहा को धैर्यता का इनाम मिला। उन्हें भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

विश्वप्रकाश निवर्तमान जिला कमेटी में महामंत्री रहे हैं। उसके पूर्व की जिला कमेटी में भी महामंत्री थे और उसके बाद से वह जिलाध्यक्ष के दावेदार भी थे लेकिन ‘परिक्रमा’ के अभाव में बड़े नेताओं की कृपादृष्टि नहीं हुई थी और उन्हें दोबारा जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। बावजूद वह पूरी धैर्यता और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे रहे। माना जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें उसी का इनाम दिया है। विश्वप्रकाश कार्यकर्ताओं में भी लोकप्रिय हैं। वह 2012 में हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री बने थे। उसके बाद भाजयुमो से जुड़ गए थे। अब उनके भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के अलावा रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अच्छे लाल गुप्त, दयाशंकर पांडेय, शशिकांत शर्मा आदि ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी है। उधर विश्व प्रकाश कुशवाहा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष हर्षित सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को सिटी स्टेशन पर एक दूसरे का मुंह मीठा और पटाखे फोड़ कर खुशी जताई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि गाजीपुर युवा मोर्चा का इतिहास गौरवशाली रहा है और इस परंपरा को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश कुशवाहा आगे बढ़ाएंगे| इस अवसर पर नगर महामंत्री शिवम राय, हेमंत त्रिपाठी, पीयूष पांडेय, गौरव श्रीवास्तव, शुभम विश्वकर्मा, आशीष राय, दुष्यंत अग्रहरि, राघवेंद्र सिंह, अभिषेक गुप्त, अनूप राय, योगेश शुक्ल, सत्या यादव, अमित आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें–ऐसा! पूर्व मंत्री की घर वापसी

‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें’ 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker