जायसवाल युवा मंच ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी का मनाया जन्म दिन

गाजीपुर। सांसद और दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी “मृदुल” के फैन गाजीपुर में भी कम नहीं हैं। उनके जन्म दिवस पर सोमवार को लंका मैदान के सामने उनके फैन जायसवाल युवा मंच के बैनर तले जुटे। संस्था के जिला महामंत्री धर्मराज जायसवाल धन्नू ने 51 किलो का केक काटा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा भाजपा नेता योगेश कुमार सिंह ने कहा कि मनोज तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत भारत बनाने के सपने को साकार करने में जुटे हैं। यही कारण है कि दिल्ली की जनता भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा सदन में भेजी है। श्री सिंह ने मनोज तिवारी को दीर्घायु होने की उन्हें शुभ कामना दी।
कार्यक्रम को जायसवाल युवा मंच के जिलाध्यक्ष बबलू जायवाल, सुनील जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, रमेश जायसवाल, अनिल जायसवाल, कुंवर रूपेश सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर गायक पूर्व सभासद दिनेश बिंद ने अपने गायन से शमा बांध दिया। कार्यक्रम में संजय गुप्त, मनोज पांडेय, रमेश शर्मा, अजय जायसवाल, डिंपल जायसवाल, दुलारे यादव, छांगुर यादव, राजेश जायसवाल, राम प्रकाश राय, सोनू सिंह सहित सैकड़ोंजन उपस्तिथ थे। अध्यक्षता कुंभनाथ जायसवाल तथा संचालन जायसवाल महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने किया।