ताजा ख़बरें

घर के बाहर सोए वृद्ध दलित की हत्या

गाजीपुर। घर के बाहर रात में सोए वृद्ध दलित राममूरत राम (70) की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। घटना थाना करंडा के रामपुर गांव की है। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई।

मौके से लौटे एएसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि पहले वृद्ध का गला घोंटा गया। उसके बाद उनके सिर पर किसी वजनी वस्तु से प्रहार किया गया। चश्मदीदों के मुताबिक हत्या के बाद शव को बिस्तर के ही चादर से ढंक दिया गया था।

घरवालों ने पुलिस को बताया कि राममूरत रोज की तरह रात का भोजन के बाद घर के सामने नीम के पेड़ के नीचे सोने के लिए अपनी चारपाई पर सो गए थे। वह तड़के उठ जाते थे लेकिन काफी देरबाद भी वह बिस्तर नहीं छोड़े तो चादर हटाई गई। तब उनकी मौत की जानकारी हुई। घरवालों ने किसी से रंजिश की बात से इन्कार किया।

एएसपी सिटी ने बताया कि यह हत्या का ही मामला है लेकिन मौत कैसे हुई यह पीएम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। राममूरत के दो बेटे हैं। एक दिल्ली में रहता है। राममूरत घर पर ही खेतीबारी का काम करते थे। हत्या का कारण और हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।

 

यह भी पढ़ें–नए प्रमुखजी 20 को लेंगे शपथ

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker