अपराधब्रेकिंग न्यूज

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

गाजीपुर। दिलदारनगर गांव की कुशवाहा बस्ती में शुक्रवार की सुबह विवाहिता चांदनी कुशवाहा (28) का शव कमरे में लटकता मिला। ससुरालियों का कहना है कि चांदनी ने खुद फांसी लगाई जबकि विवाहिता की मां स्वीकृति देवी ने इसे दहेज हत्या का मामला बताया है और पति, ससुर, देवर तथा दो ननदों के विरुद्ध दिलदारनगर थाने में तहरीर दी है।

चांदनी कुशवाहा के ससुर रामनगीना कुशवाहा के अनुसार देर शाम भोजन के बाद वह अपने कमरे में चली गई थी। सुबह काफी देर बाद भी उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बाहर से धक्का देकर उसे खोला गया। अंदर छत के पंखे  की कुंडी में रस्सी के सहारे उसका शव लटक रहा था।

चांदनी कुशवाहा का मायका सुहवल थाने के सोनवल गांव में था। उसकी शादी 28 अप्रैल 2018 में हुई थी। पति धीरेंद्र कुशवाहा प्रयागराज में लोको पायलट की तैयारी कर रहा है। घटना के वक्त वह प्रयागराज में ही था। चांदनी कुशवाहा की मां का कहना है कि शादी के बाद से ही दहेज में बाइक के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। एसएचओ दिलदारनगर कमलेश पाल ने बताया कि मृत महिला की मां की तहरीर मिली है। पीएम रिपोर्ट से ही स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें—उपेंद्र तिवारी आएंगे

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker