अपराधब्रेकिंग न्यूज
मासूम बालिका संग किशोर ने किया दुराचार, मामला गहमर क्षेत्र का

गाजीपुर। आठ वर्षिया बालिका संग दुष्कर्म की सनसनीखेज खबर मिली है। बालिका की हालत खराब है। उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना शनिवार की सुबह गहमर थाना क्षेत्र में हुई। दुष्कर्मी को पुलिस ने घटना के आठ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। वह पीड़िता का पड़ोसी है और किशोरवय का है।
बालिका अपने घर में खेल रही थी। उसी बीच वह कामांध किशोर पहुंचा और फुसलाकर एक ओर ले गया और अपनी वाली करने लगा। बालिका के चिल्लाने पर उसके घर के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन किशोर वहां से भाग गया। उस पिशाच की जोर-जबरदस्ती से जख्मी किशोरी को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। जहां स्थिति नाजुक देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।