[the_ad_group id="229"]
अपराधब्रेकिंग न्यूज

मुख्तार अंसारी का एक और कीमती भूखंड कुर्क

गाजीपुर। प्रशासन ने मुख्तार अंसारी का एक और भूखंड कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई रविवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई। भूखंड की कीमत बाजार भाव से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। शहर के महुआबाग स्थित शुभ्रा कॉप्लेक्स के सामने वह भूखंड है।

डीएम एमपी सिंह के आदेश पर सदर एसडीएम अनिरुद्ध सिंह तथा सीओ सिटी ओजस्वी चावला की अगुवाई में राजस्व और पुलिस की टीम भूखंड पर पहुंची। बकायदे मुनादी के साथ कुर्क की कार्रवाई की। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि यह भूखंड मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति है। कागज पर इसकी बतौर मालकीन मुख्तार की मरहूम मां रबिया खातून दर्ज हैं। उसका क्षेत्रफल 811 वर्ग मीटर है।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक मुख्तार अंसारी की लगभग 60 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है और मुख्तार अंसारी गैंग से सबंधित लगभग एक अरब रुपये की अवैध संपत्ति ध्वस्त की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें–भाजपा की जीत पक्की !

 ‘आजकल समाचार की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button