कलेक्ट्रेट बार: काशी नाथ अध्यक्ष, समीक्षा महासचिव

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के लिए सोमवार को हुए चुनाव में काशी नाथ राय अध्यक्ष, शशिकांत यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष और समीक्षा प्रसाद महासचिव चुने गए। इनके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर मदन सिंह कुशवाहा निर्वाचित हुए।
अध्यक्ष पद पर निर्वाचित काशी नाथ राय को 125 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शंकर सिंह यादव 76 वोट पर ही सिमट गए। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शशिकांत यादव ने एकतरफा मुकाबले में आदित्य नारायण सिंह को 85 वोटों से हराया। आदित्य नारायण सिंह मात्र 58 वोट ही बटोर पाए। उधर महासचिव पद पर निर्वाचित समीक्षा प्रसाद के खाते में 126 वोट दर्ज हुए और उनके प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार चतुर्वेदी को 75 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर सिधे मुकाबले में जीत दर्ज कराए मदन सिंह कुशवाहा 119 वोट हासिल किए। उनके प्रतिद्वंद्वी रमेश सिंह यादव 82 वोट से आगे नहीं बढ़ पाए।
मुख्य चुनाव अधिकारी दशरथ सिंह यादव ने बताया कि कुल 215 में 201 वोट पड़े। मतदान को लेकर पूरे दिन कलेक्ट्रेट बार में गहमागहमी बनी रही। निर्वाचित पदाधिकारियों को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया।
मालूम हो कि अन्य पदों के लिए पहले ही निर्विरोध चुनाव हो गया था। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए (दस साल से ऊपर) विनोद शर्मा व रमापति यादव, उपाध्यक्ष एक पद (दस साल से नीचे) दीपक कुमार, सह सचिव (प्रशासन) शोभनाथ सिंह यादव, सह सचिव (प्रकाशन) धनंजय पांडेय एवं सह सचिव (पुस्तकालय) गोविंद राम के अलावा कार्यकारिणी सदस्य (15 साल से अधिक) हेमंत सिंह चौहान, सफाउद्दीन सिद्दीकी, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, वसीम सिद्दीकी तथा श्रृषिदेव पांडेय और सदस्य कार्यकारिणी (15 साल से नीचे) रामजनम राम, सुशील दूबे, लव कुमार राय, संतोष कुमार मौर्य व राजेश यादव शामिल रहे।