अपराधब्रेकिंग न्यूज

दहेज के लिए जालिमों ने विवाहिता को मार डाला

गाजीपुर। अपने कमरे में फांसी के फंदे पर विवाहिता सुलेखा (22) रविवार की दोपहर लटकती मिली। मामला जमानियां कोतवाली क्षेत्र के मतसा गांव का है। इस मामले में विवीहिता के पिता शिवसागर यादव ने पति संजय यादव सहित ससुराल के कुल छह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि यह दहेज हत्या का मामला है। सुलेखा का मायका जमानियां स्टेशन के पास लमुई गांव में था। उसकी शादी 15 जून 2019 को हुई थी। शादी के बाद से ही सुलेखा को ससुराल में दहेज खातिर प्रताड़ित किया जाने लगा था। घटना के दिन सुलेखा अपने पिता को फोन कर बताई कि उसे फिर मारा पीटा गया है। पिता शिवसागर जब सुलेखा की ससुराल पहुंचे। तब सुलेखा की कमरे में छत की कुंडी के सहारे फंदे पर लटकती उसकी लाश मिली। पुलिस के अनुसार मृत महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष नामजद अभियुक्त फरार हैं।

यह भी पढ़ें–ऐसा ! पूर्व सांसद का बेटा…

 ‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें’

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker